अब मकान खरीदना होगा महंगा! जानिये कितनी बढ़ने वाली हैं कीमतें?

home

आमतौर पर हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक मकान हो। जिसमें वह अपने परिवार के साथ हंसी खुशी से रह सके। मकान खरीदने या फिर जमीन लेकर मकान बनाने में इंसान अपनी जीवन भर की कमाई लगा देता है।

वहीं सरकार भी मकान बनाने के लिए सहायता देकर लोगों के सपने को पूरा करने का कार्य कर रही है। लेकिन उसके लिए भी आपके पास जमीन का होना अनिवार्य है। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में अब जमीन और मकान खरीदना महंगा हो सकता है।जिसकी सिफारिश उप मूल्यांकन समिति ने की है।

उज्जैन की उप मूल्यांकन समिति ने जिला मूल्यांकन समिति को प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में उज्जैन के 20% ऐसे लोकेशन हैं जिनमें 30 से 40% कलेक्टर गाइड लाइन की दरों को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है। जिला मूल्यांकन समिति से प्रस्ताव पास होने के बाद उसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल को भेजा जाएगा।

जहां से मंजूरी मिलने के बाद नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। प्रशासन को नए वित्तीय वर्ष 2024 2025 से नई दरों के लागू होने का भरोसा है। बाजार मूल्य मार्गदर्शक सिद्धांत में पुनरीक्षण नियम 2018 के नियम 43 के तहत किया जा रहा है।

ताजा खबर: होली से पहले लाडली बहनाओं को मिलेगा गिफ्ट, सरकार ने योजना को लेकर दिए अहम संदेश

20% लोकेशन के लिए यह नियम लागू होगा। जिसमें दरों को समान किया जाएगा। महिदपुर तहसील में दरें अन्य की अपेक्षा कम हैं। प्रशासन द्वारा दरों को एक समान करने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

ताजा खबर: अगर आपके पास है Paytm FASTag तो न हो परेशान, यह खबर है आपके काम की

उज्जैन की वरिष्ठ जिला पंजीयक अधिकारी रितंभरा द्ववेदी ने बताया उप मूल्यांकन समिति के प्रस्ताव को जिला मूल्यांकन समित में विचार किया जाएगा। उसके बाद उसे केंद्रीय मूल्यांकन समिति भोपाल में भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नई दरों को लागू कर दिया जाएगा। 31 मार्च से पहले मंजूरी मिलने की उम्मीद है।