Aadhaar Card Update: आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज के समय एक ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसके बिना कई सरकारी और प्राइवेट काम नहीं होते हैं। जैसे कि कोई सरकारी काम करवाना हो, स्कूल में एडमिशन करवाना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो आदि। ऐसे में आधार कार्ड को अपडेट रखना होता है। वहीं अगर नाम या जन्मतिथि में कुछ गड़बड़ हो तो आप 14 दिसंबर तक निःशुल्क आधार कार अपडेट करवा सकते हैं। हालांकि इसके बाद करवाएंगे तो पैसा देना पड़ेगा।
इन लोगों को Aadhaar Card Update करवाना जरूरी
आधार की देख-रेख रखने वाले संस्था UIDAI ने कहा कि अगर किसी का आधार कार्ड 10 साल से ज्यादा पुराना हो चुका है तो उसे आधार को अपडेट करवाना होगा। वहीं 14 दिसंबर 2024 तक निःशुल्क आधार कार्ड में नाम पता या जन्म तिथि को अपडेट कर सकते हैं। यह काम ऑनलाइन किया जा सकता है। यही नहीं आधार को घर बैठे अपडेट किया जा सकता है।
कैसे ऑनलाइन करें Aadhaar Card Update
- आधार को अपडेट करने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर लॉगिन करें।
- इसके बाद अपडेट सेक्शन में जाकर ‘My Aadhaar’ के अंतर्गत ‘अपडेट योर आधार’ पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘अपडेट आधार डिटेल्स’ को चुनें और ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करें।
- यहां क्रेडेंशियल को दर्ज करके आधार नंबर और कैप्चा को भरें, इसके बाद सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद अपडेट ऑप्शन को चुने। अब नाम, पता आदि में जो अपडेट करना हो उसे चुने।
- इसके बाद डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें और जरूरी जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- इसके बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) को सेव करना होगा।
- इसी URN से आधार अपडेट की स्थिति को जान पाएंगे।
कैसे ऑफलाइन करें Aadhaar Card Update
- ऑफलाइन आधार को अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटर जाना होगा। हालांकि इसमें आपको पैसे देने होंगे।
- UIDAI की वेबसाइट पर जाकर आधार अपडेट फॉर्म डाउनलोड करना होगा।
- इसके बाद नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाकर फॉर्म और डॉक्यूमेंट को देना होगा।
- इसके बाद आपसे बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी।
- इसके बाद आपको URN स्लिप दी जाएगी।