FDI in India Increase: भारत की अर्थव्यवस्था कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक संकट के समय भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी हुई हैं। हाल ही में जारी हुई UNCTAD की World Investment Report 2023 में कहा गया है की वैश्विक स्तर पर FDI निवेश में कमी आई है लेकिन भारत में इसमें वृद्धि हुई हैं।
इस रिर्पोट के अनुसार भारत में पिछले वर्ष FDI निवेश में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई हैं। इसके अलावा सऊदी अरब अमीरात में भी FDI में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष विकसित देशों के FDI निवेश में 37 प्रतिशत की कमी हुई हैं।
भारत में बढ़ा FDI निवेश
कोरोना महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध जैसे वैश्विक संकट के समय भी भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बनी हुई हैं। UNCTAD की World Investment Report 2023 में कहा गया है की पिछले वर्ष भारत में FDI निवेश में वृद्धि हुई हैं। भारत में पिछले वर्ष एफडीआई निवेश में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई हैं।
भारत सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर में किए गए निवेश, लगातार किए जा रहे विकास कार्य के कारण यह वृद्धि हुई हैं। इस वृद्धि के साथ भारत का कुल विदेशी निवेश 49 अरब डॉलर हो गया हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वित्त सौदे करने वाला विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश हैं। FDI निवेश से ग्लोबल परियोजना शुरू करनेवाला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश हैं।
वैश्विक स्तर पर गिरावट दर्ज
इस रिर्पोट के अनुसार पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर FDI निवेश में गिरावट दर्ज की गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष वैश्विक स्तर पर 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं और विश्व का कुल विदेशी निवेश घटकर 1.3 ट्रिलियन डॉलर रह गया हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व का 80 प्रतिशत विदेशी निवेश चीन, हांगकांग, सिंगापुर, भारत और UAE को प्राप्त हुआ है।
ताजा समाचार: Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन, मिलेंगे एक से बढ़कर एक बढ़िया फीचर्स, जानें कीमत