Income Tax Return भरने के कितने दिन बाद मिलता हैं रिफंड, यहां जानें पूरी डिटेल्स

वर्ष 2022-23 के लिए Income Tax Return भरने की प्रक्रिया अभी जारी है। वर्ष 2022-23 के लिए ITR भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 हैं। आयकर रिटर्न भरने के बाद करदाता को अपने रिटर्न को वैलिडेट करना होता हैं। इसके बाद आयकर विभाग ITR को प्रोसेस कर रिफंड जारी करता हैं।

आयकर विभाग के अनुसार अब तक इस वर्ष के लिए 2 करोड़ से भी अधिक लोगों ने अपना ITR भर दिया है। आयकर विभाग के अनुसार पहले आयकर रिटर्न का रिफंड जारी करने में काफी समय लगता था। लेकिन अब तकनीकी के कारण रिफंड जारी करने में काफी कम समय लगता हैं। आयकर विभाग के अनुसार 30 दिन से भी कम समय में अब रिफंड जारी किया जाएगा।

Income Tax Return रिफंड 30 दिन से भी कम समय में

वर्ष 2022-23 के लिए Income Tax Return भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 हैं। आयकर रिटर्न भरने के बाद करदाता को अपने रिटर्न को वैलिडेट करना होता हैं। इसके बाद आयकर विभाग ITR को प्रोसेस कर रिफंड जारी करता हैं। रिफंड जारी करने में पहले काफी समय लगता था। लेकिन अब तकनीकी के कारण रिफंड जारी करने में काफी कम समय लगता हैं।

आयकर विभाग के अनुसार 30 दिन से भी कम समय में अब रिफंड जारी कर दिया जाता हैं। पिछले वर्ष रिफंड जारी करने में औसतन 16 दिन का समय लगा था। उसके पिछले वर्ष रिफंड जारी करने में औसतन 26 दिन का समय लगा था।

ईमेल और SMS द्वारा किया जाता हैं सूचित

आयकर विभाग Income Tax Return को प्रोसेस करने के बाद करदाता को मिलने वाले रिफंड या करदाता को कितना टैक्स भरना है इस बात की जानकारी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 143 (1) के तहत नोटिस जारी कर ईमेल और SMS के माध्यम से करदाता को भेज देता हैं।

कैसे भेजा जाता हैं रिफंड

ITR रिफंड भेजने के लिए आयकर रिटर्न फाइल करते समय ही आयकर विभाग करदाता से अकाउंट डिटेल्स लेकर वैलिडेट करता हैं। आयकर विभाग ने आयकर रिटर्न भेजने के लिए SBI के साथ समझौता किया है।

ताजा समाचार: अब हमेशा मिलेगा Confirm Tatkal Ticket, बस करना होगा ये काम

RBI ने लागू किए नए Bank Locker Rules, जानें इनके बारे में नहीं तो होगी बडी दिक्कत