Business Idea 2024: सिर्फ घर पर एक छोटी सी मशीन लगानी होगी और आराम से करेंगे बंपर कमाई

Business Idea 2024

Business Idea 2024: आज के समय में लोग नौकरी की बजाय बिजनेस करने लगे हैं, क्योंकि बिजनेस में ज्यादा मुनाफा होता है। अगर आप भी बिजनेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको एक तगड़े बिजनेस के बारे में बताते हैं। इस बिजनेस की डिमांड पूरे साल रहती है। आप इस बिजनेस के जरिए 12 महीने मुनाफा कमा सकते हैं।

इस बिजनेस में जिन प्रोडक्ट को बनाया जाता है उनको घर में इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आपको कोई बड़ी जगह नहीं लेनी होगी। बस आपको घर में मशीन लगानी होगी और काम करना होगा। इसके बाद आपकी बंपर कमाई होगी।

कीलों का इस्तेमाल बक्सा बनाने, घर बनाने और फर्नीचर बनाने जैसे काम किए जाते हैं। आज के समय ऐसे बिजनेस की मांग हमेशा रहती है। कील बनाने के लिए कई कुछ जरूरी कच्चे माल की जरूरत होती है। वहीं कील बनाने के लिए तीन मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कटिंग मशीन, शॉपिंग मशीन और पॉलिशिंग ड्रम शामिल हैं।

सभी मशीनों का काम अलग-अलग किया जाता है। इसमें स्टील के तारों को अलग-अलग आकार में काटा जाता है। इसके बाद उन्हें पेंट किया जाता है। कीलों का आकार करीब 1 इंच से 4 इंच तक लंबा होता है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कील बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तार  स्वचालित फीडर की मदद से काटने वाली मशीन कन्वेयर बेल्ट में डाला जाएगा। इसके बाद इसे छोटे आकार में काटा जाता है। फिर पीसने या हथौड़ा मारने वाली मशीन का भी इस्तेमाल किया जाता है।

Traffic Rules: बाइक स्कूटर चलाने वाले दे, ध्यान आपका भी ऐसे कट सकता है 2 हजार रूपए का चालान

यह बिजनेस शुरू करने के लिए ज्यादा खर्चे की जरूरत नहीं होती है। इसमें एक मशीन को खरीदने के लिए 200000 रुपये का खर्चा लगेगा। इसके आलावा जो कच्चा माल लगता है उसका खर्चा अलग से आता है। इस बिजनेस को 300000 रुपये की लागत से आसानी से चलाया जा सकता है।

Important Medicine: 11 दिन बाद खाने की ये सबसे जरूरी दवा महंगी होने वाली है, जानें अभी

कितना होगा मुनाफा

कील बनाने के बिजनेस में फायदे की बात करें तो आप मशीन की मदद से दिन में 8 घंटे काम करके 600 किलो तक कील बना सकते हैं। इन्हें आप बेचकर 60 से 70 रुपये प्रति किलो का मुनाफा कमा सकते हैं। एक तरह से कहा जाए महीने में 1 से 2 लाख रुपये तक आसानी से कमा सकते हैं।