Amazing Fact: दुनिया का ऐसा देश जहां कुछ भी नहीं खोता, अगर खो भी गई तो मिल जाती है जल्दी

Amazing Fact: आपको शायद जानकर हैरानी होगी, लेकिन दुनिया का एक ऐसा देश है जहां पर कोई चीज खोती नहीं है और अगर खो भी गई तो तुरंत मिल जाती है। यह देश जापान है। यहां पर खोया पाया सिस्टम (Lost and Found System) मौजूद है।

अगर आप अपना पर्स या फ़ोन आदि कहीं भूल जाते हैं तो जापान में तुरंत मिल जाता है। जैसे कि आप टैक्सी में फ़ोन भूल जाएं या कहीं पर ब्रीफकेस, नोटों से भरा पर्स आदि भूल जाएं तो वैसा ही मिल जाएगा। कहा जाता है कि जापान का तंत्र इसके लिए अच्छे से काम करता है।

जापान के इस सिस्टम को जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा। यह सिस्टम स्थानीय कोबन (koban) से हुआ था। यह छोटे से एक या दो कमरे के घर जैसे पुलिस केबिन की तरह होता है। इसे कानून व्यवस्था पर आधारित बनाया गया है। कोबान अब काफी सफल हो चुका है। इस समय जापान में 6300 कोबन या छोटे पुलिस स्टेशन उपलब्ध हैं।

Ujjain News: कलयुग का वाल्मीकि, रामायण पढ़कर कुख्यात बदमाश का दिल बदला, मां के लिए चमड़ी से बनवाए खड़ाऊं

रिकॉर्ड के मुताबिक, जापान की राजधानी टोक्यो में, जहां काफी भीड़भाड़ है फिर भी साल 2018 में 41 लाख खोई चीजें मिल गईं। ज्यादातर मामलों में लोगों को उनकी चीजें वापस मिल जाती हैं। कोबान के अधिकारी अपने यहां खोई चीजों और लाने वाला का रिकॉर्ड रखते हैं। खोई चीजों को टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग को भेज दिया जाता है और इसके बाद इन्हें लॉस्ट एंड फाउंड सेंटर में रख दिया जाता है।

डिमांड में रहने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सीधा 41000 रुपये का डिस्काउंट, 31 मार्च तक खरीद लो वरना…

इसके बाद इन चीजों की जांच की जाती है ताकि उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा सके। वहीं सेंटर की एक लॉस्ट एंड फाउंड वेबसाइट (Lost and Found website) भी है, जिसमें इन खोई हुई चीजों जानकारी फोटो के साथ डाल दी जाती है। अगर तीन महीने के अंदर उसका असली मालिक नहीं मिलता है तो उस सामान उसे सौंप दिया जाता है, जिसे यह मिली थी। या फिर नगरपालिका को सौंप दिया जाता है।

Exit mobile version