किसानों की सुविधा के लिए हमेशा से नई-नई पहल शुरू की गई हैं। दरअसल किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए मदद कर रही है। एक तरह से किसानों को ऑर्गेनिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि विभाग ने फसल चक्र, फसल अवशिष्ट, अन्य जैविक आदान, खनिज आदान और जीवाणु खादों का इस्तेमाल करके फसल उगाने पर 1 लाख रुपये का तोहफा दे रही है।
मौजूदा समय में ब्यावर क्षेत्र के मसूदा और जवाजा ब्लॉक में किसान जैविक खेती कर रहे हैं। कृषि विभाग ने जैविक खेती करने वाले किसानों से ऑफलाइन आवेदन करने के लिए कहा है। किसान इस योजना में 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Free Ration Latest Update: सबकी मुसीबत बढ़ी! नए साल से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री राशन, सरकार ने बनाई लिस्ट
बता दें कि जो किसान जैविक खेती कर रहे हैं उन्हें पहले चुना जाएगा। किसानों को पुरस्कार देने के लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा और कृषि अधिकारियों के साथ मिलकर आवेदन को सत्यापित करके उसे आगे भेजा जाएगा। चुनाव करने के लिए कृषि से जुड़े फोटोग्राफ और पेनड्राइव को भेजा जाएगा। राज्य में पुरस्कार देने के लिए तीन किसानों को चुना जाएगा।
इसे भी पढ़ें- 15 हजार रुपये से कम में आते हैं ये 108MP कैमरा वाले 5G स्मार्टफोन, देखें इनकी जानकारी
किन किसानों को चुना जाएगा
सरकारी या निजी प्रमाणीकरण, वर्मी कपोस्ट ईकाई निर्माण व उपयोग, जैविक विधि से उपयोग बीजोपचार निर्माण, जैव उर्वरक खाद वर्मी, जैव कीट रोग प्रबंधन, हरी खाद, जैविक उत्पाद व इनका निर्यात, जैविक खेती से संबंधित साहित्य तैयार करना, जिला व उपजिला स्तर पर अवार्ड प्राप्त करने, जैविक विधियों का परीक्षण, जैविक गतिविधि नवाचार, कृषक ट्रेनिंग, कीटनाशी अवशेष परीक्षण, मृदा परीक्षण रिपोर्ट, जैविक उत्पाद का जैविक विधि से भंडारण, जैविक कृषि रूचि समूह, कृषि संबंधित साहित्य व पत्र-पत्रिकाओं, जैविक किसान मेला या गोष्ठी में सहभागिता, कृषि द्वारा राज्य या अंतरराज्य भ्रमण आदि चीजों को ध्यान में रखकर किसानों को चुना जाएगा।
इस योजना को ऐसे किसानों के लिए बनाया गया है, जो जैविक खेती करके फसल उगाते हैं। जो किसान मापदंड पर खरे उतरेंगे उन्हें ही 1 लाख रुपये तक तोहफा दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Royal Enfield Upcoming Bikes: रॉयल एनफील्ड नए साल आते ही लॉन्च करेगी दो नई तगड़ी बाइक, देखें इनकी खूबियां
LPG Gas Cylinder Price: आम लोगों की हुई मौज, 350 रुपये सस्ता मिल रहा है गैस सिलेंडर
EPFO: करोड़ों कर्मचारियों की हुई मौज! सरकार के इस फैसले से होगा बंपर फायदा, जानें डिटेल में