आंख मूंदकर लोग खरीद रहे हैं ये बाइक, Honda, Royal Enfield, TVS और Bajaj भी पीछे रह गईं

Best Selling Bike Hero Splendor

Best Selling Bike Hero Splendor: हीरो स्प्लेंडर काफी पसंद की जा रही है। इस समय हीरो स्प्लेंडर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है। इसने हौंडा, बजाज, टीवीएस और रॉयल एनफील्ड सहित कई बाइक पछाड़ते हुए टॉप सेलिंग बाइक का ख़िताब अपने नाम किया। कोई भी बाइक इसके सामने नहीं टिक पा रही है।

खूब बिकी हीरो स्प्लेंडर

फरवरी 2024 को हीरो स्प्लेंडर की 2,77,939 यूनिट बिकीं। मासिक तौर पर इसमें 9 फीसदी की ग्रोथ देखी गई है। हालांकि सालाना तौर पर बिक्री 3.70 फीसदी घटी है। स्प्लेंडर सीरीज के तहत कुल 4 मॉडल बेचे जाते हैं, जिसमें स्प्लेंडर प्लस, स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक, सुपर स्प्लेंडर और सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक शामिल हैं। इसकी एक्स शोरूम कीमत 75,141 रुपये से शुरू होती है।

हौंडा शाइन और बजाज पल्सर भी खूब बिकीं

भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हौंडा शाइन ने कब्ज़ा किया। इसकी कुल 1,42,763 यूनिट की बिक्री हुई। इसमें मासिक तौर 3.10 फीसदी का इजाफा हुआ। तीसरे नंबर पर बजाज पल्सर ने कब्ज़ा किया। इसकी कुल 1,12,544 यूनिट बेची गईं। इसमें चौथे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स आई। इसकी कुल 76,138 यूनिट की बिक्री हुई। पांचवां स्थान टीवीएस रेडर ने हासिल किया। इसकी 42,063 यूनिट की बिक्री हुई।

Business Idea 2024: सिर्फ घर पर एक छोटी सी मशीन लगानी होगी और आराम से करेंगे बंपर कमाई

वहीं छठवें स्थान पर टीवीएस अपाचे रही। इसकी कुल 34,593 यूनिट की बिक्री हुई। सांतवें स्थान पर हीरो पैशन रही। इसकी कुल 31302 यूनिट की बिक्री हुई। आठवें नंबर पर बजाज प्लैटिना रही। इसकी कुल 28,718 यूनिट की बिक्री हुई। 9वें नंबर पर का स्थान रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 ने हासिल किया। इसकी कुल 28310 यूनिट की बिक्री हुई। 10वां स्थान होंडा यूनिकॉर्न ने हासिल किया। इसकी कुल 21,293 यूनिट की बिक्री हुई।

शरीर के लिए वरदान है सहजन, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान!

पूरे देश में बाइक बिकने की बात करें तो कुल 7,95,663 बाइक्स बिकीं, जो एक साल पहले बिकी 5,83,239 यूनिट की तुलना में 36.42 फीसदी ग्रोथ हुई।