दुनिया की सबसे पॉपुलर कंपनी बीएमडब्ल्यू ने देश के मार्केट में अपनी पॉपुलप कार में से एक M340i का अपडेट दिया है। बहराल दिए गए अपडेट ज्यादा कुछ नहीं हैं लेकिन इससे सेडान काफी आकर्षिक हो गई है। ये बीएमडब्लू की तीसरी सीरीज सेडान है जो कि काफी दमदार है।
कंपनी के द्वारा इसके मैकेनिकल अपडेट नहीं पेश किए गए हैं लेकिन कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर में काफी कुछ बदलाव किया गया है। चलिए BMW M340i के फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
BMW M340i के एक्सटीरियर अपडेट
BMW M340i के एक्सटीरियर अपडेट की बात करें तो कंपनी के द्वारा इस सेडान में कुछ खास बदलाव नहीं किया गया है। इस कार में 19 इंट के नए जेट ब्लैक अलॉय ब्हील लगाए गए हैं। कार के फ्रंट को और भी स्टाइलिश बनाने के लिए एल साइज के एलिमेंट और शार्प दिखने के लिए बम्पर को लगाए गया है।
कंपनी के द्वारा कार के कलर पैलेट को भी बदला गया है। कार को दो नए शेड में पेश किया गया है। जिसमें आर्कटिक रेस ब्लू और फायर रेड शामिल हैं। वहीं दूसरे शेड्स में ड्राविट ग्रे और ब्लैक सैफायर को शामिल किया गया है।
BMW M340i का इंटीरियर अपडेट
वहीं BMW M340i के इंटीरियर की बात करें तो कार के डैशबोर्ड में और लेआउट में किसी भी प्रकार को चेंजमेंट नहीं किया गया है। कंपनी के द्वारा फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया है। कंपनी के द्वारा इस सेडान कार में एक ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया गया है।
इसके अलावा 14.9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगाया गया है। BMW M340i में नीले रंग की लेदर की सीटें लगाई गई हैं। इसके साथ में स्टीयरिंग व्हील के डिजाइन में एक छोटा सा बदलाव भी किया गया है। इसमें तीन स्पोक डिजाइन मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- मच्छर घर के अंदर क्या आसपास भी नहीं फटकेंगे, सिर्फ ये रामबाण उपाय आजमा लीजिए
BMW M340i के इंजन की डिटेल
BMW M340i में 3 लीटर का छह सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। जो कि 374 पीएस की पावर के साथ में 500 एनएम का पीक टार्क पैदा करता है। इसके इंजन को 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है। कंपनी के द्वारा दावा किया गया है कि ये कार 4.4 सेकंड में जीरो से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है।
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने आम लोगों को दिया खास तोहफा! अब 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी पर सबको मिलेगा घर
BMW M340i की कीमत
BMW M340i की कीमत की बात करें तो कंपनी के द्वारा 74.9 लाख रुपये तय की गई है। इस सेडान कार की सीधी टक्कर Audi S5 से देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- एकदम आकर्षक लुक में TVS Raider और Pulsar NS 125 को टक्कर देने आ रही है Hero Classic 125 बाइक, देखें खूबियां
UPPCL: यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी! अब नहीं बनेगा गलत बिजली का बिल, विभाग ने यह नया नियम लागू किया