Chankya Niti: किसी भी इंसान का बुरा समय कब आ सकता है किसी को नहीं पता होता है। आप आज अच्छे से जिंदगी काट रहे हो और कल अचानक कुछ ऐसा हो जाता है कि आपकी पूरी जिंदगी उथल-पुथल हो जाती है। आप हों या कोई और कभी नहीं बता सकता है कि उसका बुरा समय कब आएगा। न ही कोई सटीक तरह से बता सकता है कि आपका बुरा समय आने वाला है। हालांकि बुरा समय आने के पहले कुछ संकेत जरूर दिखते हैं। जैसे कि आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इसके बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि बुरा समय आने कुछ संकेत दिखते हैं।
आचार्य चाणक्य की बात करें तो ये काफी बड़े विद्वान थे। उन्होंने अपने जीवन में कई नीतियों (Chankya Niti) को बनाया है। इसके आलावा मानव जीवन को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी बातों को बताया है। उन्होंने अपनी नीतियों (Chankya Niti) बताया है कि एक इंसान को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कि बुरा समय आने से पहले कौन से बुरे संकेत दिखते हैं।
तुलसी के पौधे का सूखना
आचार्य चाणक्य (Chankya Niti) के अनुसार, किसी घर में तुलसी के पौधे का सूखना शुभ नहीं माना जाता है। उनके अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है वहां परशानियां आने लगती हैं। तुलसी के पौधे का सूखना घर में किसी बड़े आर्थिक नुकसान का इशारा होता है। ऐसे में निश्चित ही घर की खुशहाली चली जाएगी।
घर में शीशा का टूटना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, घर में शीशा टूटना अशुभ माना जाता है। अगर ऐसा होता है तो यह संकेत है कि धन की हानि होने वाली है। एक तरह से कहें तो बुरा समय आने वाला है।
इसे भी पढ़ें- पत्नी से इन 3 बातों को कभी नहीं बताना चाहिए, वरना पति जिंदगीभर परेशान ही रहेगा
घर में क्लेश होने लगना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में क्लेश हों या बढ़ने लगें तो यह बुरा समय आने का संकेत है। घर में क्लेश बढ़ने से आने वाले समय आर्थिक तंगी की तरफ ले जा सकती है। जाहिर इससे घर में खुशहाली नहीं रहेगी। हर कोई हमेशा परेशान रहेगा।
इसे भी पढ़ें- Chanakya Niti: ऐसी जगह पर कभी न लें घर, जिंदगीभर रहोगे परेशान
घर में बड़े बुजुर्ग की इज्जत न होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिस घर में बड़े बुजुर्ग की इज्जत नहीं होती है वह घर कभी खुशहाल नहीं रह सकता है। वहीं अगर ऐसा लगातार किया जा रहा है तो यह संकेत है कि जल्द ही बुरा समय आने वाला है।