मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की बड़ी घोषणा, MP के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को मिलेगा पांचवें वेतनमान का लाभ

MP में शुक्रवार की शाम को मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में राज्य पुलिस के बारे में कहा पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटती हैं। अपना हर टास्क पूरा करती हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में पुलिस के लिए कई सारी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने MP के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवें वेतनमान का लाभ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों को हर महीने 15 लीटर मुफ्त पेट्रोल देने की घोषणा की। जिन पुलिसवालों की आयु 45 वर्ष से अधिक है उनकी मुफ्त शारीरिक जांच की जाएगी।

MP के पुलिस अधिकारों को मिलेगा पांचवें वेतनमान का लाभ

शुक्रवार की शाम को MP में मुख्यमंत्री आवास पर पुलिस परिवार समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य पुलिस के लिए कई सारी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को पांचवें वेतनमान का लाभ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आरक्षक से लेकर उप निरीक्षक तक के पुलिसकर्मियों को हर महीने 15 लीटर मुफ्त पेट्रोल देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के पोष्टिक आहार भत्ते को बढ़ाकर 1 हजार रूपये करने की घोषणा की। उन्होंने जिन पुलिसवालों की आयु 45 वर्ष से अधिक है उनकी मुफ्त शारीरिक जांच कराए जानें की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में निशुल्क भोजन भत्ते की दर को बढ़ाकर 100 रूपये प्रति दिन करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पुलिसकर्मियों के लिए 25 हजार आवास बनाए जाएंगे।

जनता भगवान है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा की पुलिसवालों के प्रति उनका मन आदर और श्रद्धा से भरा है। पुलिस कभी अपने टास्क से पीछे नहीं हटती हैं। अपना हर टास्क पूरा करती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा फोर्स में महिलाओ की संख्या का बढ़ना मेरे लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश मेरे लिए मंदिर हैं, जनता मेरे लिए भगवान और मैं इस मंदिर का पुजारी।

ताजा समाचार: Kuno National Park में मादा चीता निर्भया का नहीं चल रहा कोई पता, रेडियो कॉलर भी हुआ खराब

Indore: रविवार को गृहमंत्री अमित शाह का इंदौर दौरा, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करेगें संबोधित