CM शिवराज ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कही ये बड़ी बात, जानें पूरी खबर

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार को लाडली बहनों के साथ पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। उनका झूठ सुनकर आश्चर्य होता हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में लाडली बहना योजना और मध्य प्रदेश के सागर में संत रविदास मंदिर बनाने के बारे में भी जानकारी दी।

CM शिवराज ने कहा की प्रियंका गांधी ने अपने ग्वालियर दौरे के दौरान कई झूठ बोले हैं। वह कहती हैं कि हमने पिछले तीन वर्ष में सिर्फ 27 नौकरियां ही दी है। परंतु हमने केवल पिछले 1 वर्ष में 55 हजार नौकरियां दी हैं।

CM शिवराज सिंह ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा प्रियंका गांधी का झूठ सुनकर आश्चर्य होता हैं। ने अपने ग्वालियर दौरे के दौरान कई झूठ बोले हैं। वह कहती हैं कि हमने पिछले तीन वर्ष में सिर्फ 27 नौकरियां ही दी है। परंतु हमने केवल पिछले 1 वर्ष में 55 हजार नौकरियां दी हैं।

CM शिवराज ने कहा कांग्रेस कहती हैं सरकार ने पिछले 18 वर्षो से क्या किया? उन्होंने कहा 18 वर्ष पहले यहां गद्दों में सड़क ढूंढना पड़ता था। बिजली नहीं थी। सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं थी। हमने सड़को का निर्माण कराया, बिजली की व्यवस्था की। सिंचाई की व्यवस्था की। बुनियादी सुविधाओं का विकास किया।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, और सीखो कमाओ योजना के बारे में जानकारी देते हुए अपने सरकार के द्वारा किए जा रहे काम और योजनाएं बताएं।

संत रविदास का मंदिर बनाने के लिए 25 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा संत रविदास का मंदिर बनाने के लिए 25 जुलाई से 5 जगहों से शुरू होगी यात्रा। इस मंदिर के निर्माण के लिए 5 अलग अलग जगहों की मिट्टी और 5 अलग अलग नदियों का जल सागर लाया जाएगा। 12 अगस्त को संत रविदास के जन्म दिवस के अवसर पर इस मंदिर का शिलान्यास किया जाएगा।

25 जुलाई से लाडली बहना के लिए आवेदन

मुख्यमंत्री ने कहा 25 जुलाई से लाडली बहना योजना के लिए आवेदन शुरू होंगे। इसमें वह महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं जिनकी आयु 21 से 23 के बीच है। जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन हैं, लेकिन ट्रैक्टर होने के कारण वह इस योजना के लिए अपात्र थी।

आवेदन होने के बाद अगस्त महीने में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करके सितंबर महीने से इन्हे इस योजना के तहत पैसे दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लाडली बहना योजना के तहत अगली किश्त 10 अगस्त को दी जाएगी।

ताजा समाचार: Ujjain में बारिश का पानी घुसा महाकाल मंदिर में, डैम के गेट खोले गए, जानें अपडेट

ATM में फंस गया कार्ड और अकाउंट हो गया खाली, आप भी न करे ये गलती