इस वर्ष के अंत में MP में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इस चुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी दल दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। दोनों ही दल जनता के हर एक वर्ग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनता से चुनावी वादे किए जा रहे हैं। दोनों दलों के प्रमुख और बड़े नेता मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं।
कांग्रेस के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने MP में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। इस चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड समेत 20 सदस्यों को शामिल किया गया हैं।
कमलनाथ बने MP कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष
इस वर्ष के अंत में MP में विधानसभा चुनाव होनेवाले हैं। इस चुनाव के लिए सत्ता पक्ष और विपक्षी दल दोनों ही सक्रिय हो गए हैं। दोनों ही दल जनता के हर एक वर्ग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
कांग्रेस के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने MP में होनेवाले विधानसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश में चुनाव समिति का ऐलान कर दिया है। इस चुनाव समिति में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड समेत 20 सदस्यों को शामिल किया गया हैं।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा बनाए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का अध्यक्ष मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को चुना गया हैं।
मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति के सदस्य
कमलनाथ के साथ साथ इस समिति में दिग्विजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, नकुलनाथ, सज्जन सिंह वर्मा, विजयलक्ष्मी साधौ, तरुण भनोत, ओमकार सिंह मरकाम, कमलेश्वर पटेल, समेत सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड को इस चुनाव समिति में शामिल किया हैं।
ताजा समाचार: PM मोदी करेगें संत रविदास जी के मंदिर का भूमिपूजन, भोपाल में होगा भव्य रोड शो का आयोजन