Another Road Name Change in Delhi: देश में पिछले कुछ वर्षों से सड़को, रेलवे स्टेशन, जिलों, संस्थानों के नामों को बदला जा रहा हैं। इसी सिलसिले में अब दिल्ली के औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया हैं। Delhi नगर निगम ने आज ही इस लेन से पुराना बोर्ड निकालकर नया बोर्ड लगाया है।
इससे पूर्व दिल्ली नगर निगम ने सन् 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड किया था। खबर के मुताबिक NDMC में औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने का प्रस्ताव लाया गया था। और NDMC ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करके इस सड़क का नाम बदल दिया।
Delhi नगर निगम ने बदला इस सड़क का नाम
Delhi नगर निगम ने दिल्ली के औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया हैं। Delhi नगर निगम ने आज ही इस लेन से पुराना बोर्ड निकालकर नया बोर्ड लगाया है।
सड़क का नाम बदलने पर NDMC के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि देश के महान हस्तियों को पहचान दिलाने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से आज देश में सड़को, रेलवे स्टेशन, जिलों, संस्थानों आदि के नाम बदले जा रहे हैं। पिछले कई वर्षों से बहुत सारे संगठन इस लेन का नाम बदलने की मांग कर रहे थे।
इन जगहों का भी बदला जा चुका हैं नाम
इससे पहले भी देश के कई सारे जगहों के नाम बदले जा चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों से देश में सड़को, रेलवे स्टेशन, जिलों, संस्थानों के नामों को बदला जा रहा हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया हैं। फैजाबाद जिले का नाम बदलकर अयोध्या किया गया हैं।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले का नाम बदलकर संभाजी नगर किया गया। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नाम रखा गया। पिछले कुछ वर्षों में और भी कई सारे सड़को, रेलवे स्टेशन, जिलों, संस्थानों के नाम बदले गए हैं।
ताजा समाचार: भारत के नाम एक और उपलब्धि, FDI निवेश में हुई बढ़ोतरी, दुनिया के विकसित देशों को छोड़ा पीछे
Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन, मिलेंगे एक से बढ़कर एक बढ़िया फीचर्स, जानें कीमत