Mahakal Temple में जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकाल लोक के पहले चरण का उद्घाटन किया है, तब से श्रद्धालुओं के आने की तादाद लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ साथ लड्डू की बिक्री में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही हैं। 4 जुलाई को शुरू हुए सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई हैं।
Mahakal Temple के मंदिर प्रशासन ने केवल 19 दिनों में 3 करोड़ रूपये से भी अधिक कीमत के 9200 किलो लड्डू बेचे है। मंदिर प्रशासन ने पिछले 7 महीने में 27.82 करोड़ रूपये के 73 हजार किलो लड्डू बेचे हैं। यहां के लड्डू को FSSAI द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई हैं। यहां पर 4 जुलाई से 24 जुलाई तक 40 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए है।
Mahakal Temple में 19 दिनों में बिके 3 करोड़ रूपये से भी अधिक के लड्डू
Mahakal Temple के महाकाल लोक के पहले चरण का उद्घाटन किया है, तब से श्रद्धालुओं के आने की तादाद लगातार बढ़ रही हैं। इसके साथ साथ लड्डू की बिक्री में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही हैं।
4 जुलाई को शुरू हुए सावन के महीने में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई हैं। यहां पर 4 जुलाई से 24 जुलाई तक 40 लाख से भी अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। मंदिर प्रशासन ने केवल 19 दिनों में 3 करोड़ रूपये से भी अधिक कीमत के लड्डू बेचे हैं। इन लड्डू का वजन 9200 किलो से भी अधिक है।
ऑटोमेटिक मशीन लगाई जाएगी
महाकाल मंदिर के लड्डू को हाइजिन के लिए FSSAI द्वारा 5 स्टार रेटिंग दी गई हैं। यहां प्रतिदिन लगभग 50 से 60 क्विटल लड्डू बनाया जाता हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार यहां लड्डू बिना लाभ या हानि के बेचा जाता हैं।
एक किलो लड्ड बनाने का लागत मूल्य 400 रूपये 80 पैसे होता हैं। एक किलो लड्डू का विक्रय मूल्य भी 400 रूपये ही है। मंदिर प्रशासन ने लड्डू के बढ़ते मांग को पूरा करने के लिए ऑटोमेटिक मशीन प्लांट लगाने का फैसला किया है। इस ऑटोमेटिक मशीन से प्रतिदिन 500 से 700 क्विटल लड्डू बनाए जा सकते हैं।