Disease X: लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक बीमारी, WHO ने दी चेतावनी, देखें लक्षण

Disease X
Disease X । Image Source: Google

Disease X: जब कोरोना महामारी आई थी तब लोगों में अफरा-तफरा मच गई थी। लोग अपने घरों में डरे-सहमे बैठे हुए थे। वहीं कोरोना के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद मंकीपॉक्स वायरस का कहर 100 से ज्यादा देशों पर टूट पड़ा। आज भी इसके केस सामने आ रहे हैं। फिर मारबर्ग वायरस ने भी एंट्री ली। अफ्रीका में यह वायरस काफी तेजी से फैला। पर अब एक नई महामारी ने दस्तक दे दी है, जिसका नाम डिजीज एक्स (Disease X) है। अफ्रीका में इसके 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इसकी वजह से अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि डिजीज एक्स (Disease X) बीमारी काफी खतरनाक है और इसके लिए बड़ी तैयारियों की जरूरत है। WHO के डीजी टेड्रोस घेबियस की तरफ से दुनियाभर के देश को एकसाथ मिलकर घातक बीमारी से निपटने के लिए एक महामारी संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए निवेदन किया है।  उनका कहना है कि डिजीज एक्स (Disease X) बीमारी कोरोना महामारी से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है।

इसे भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: अब इतने महीनों तक फ्री में अपडेट करा सकते हैं, जल्दी जानिए लास्ट डेट

Disease X के बारे में जानें

WHO का कहना है कि डिजीज एक्स बीमारी काफी खतरनाक है। इसमें मृत्यु दर काफी ज्यादा है। इस बीमारी को लेकर कुछ महीने पहले अलर्ट जारी किया गया है। डिजीज एक्स एक तरह का वायरस ही है। इस बीमारी को कोविड-19, इबोला, लासा बुखार, एमईआरएस, निपाह और जीका के बीच ही रखा गया है। अफ्रीका में इस बीमारी के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें- Ration Card: निराश करने वाली खबर! करोड़ों लोगों को नहीं मिलेगा फ्री अनाज, सरकार ने राशन के लिए नई लिस्ट बनाई

क्या हैं Disease X के लक्षण

डिजीज एक्स (Disease X) बीमारी के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिली है और न ही इसके लक्षणों के बारे में ठीक से पता चल पा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इसके लक्षण SARS, COVID-19 या इबोला जैसे ही हो सकते है। ऐसे में इसके लक्षणों में बुखार और ठंड लगना, गंभीर श्वसन समस्या, मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे दस्त या उल्टी, बिना वजह ब्लीडिंग या चकत्ते, थकान और कमजोरी और सिरदर्द या नर्व संबंधी गड़बड़ी शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मार्केट में आग लगाने आ रहा है Realme, जल्द ही मार्केट में लाएगा सबसे सस्ता वाटरप्रूफ फोन, मिलेंगे धाकड़ फीचर्स

गरीबों के बजट में आ गई कमाल की स्पोर्टी लुक वाली बाइक Bajaj Pulsar 125, दमदार इंजन के साथ मिलता है शानदार परफॉरमेंस

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए बेहद जरूरी खबर! इतने लोगों को नहीं मिलेगा 19वीं किस्त का फायदा, पर ये काम करा लें

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel