लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री करेंगे उत्तर प्रदेश में बडा खेला, आज लेंगे भाजपाईयों की बैठक

Lok Sabha Elections

भारतीय जनता पार्टी लोकसभा द्वारा लोकसभा चुनाव में 400 पार का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा हर संभव कोशिश की जा रही है। जहां अन्य दलों से गठबंधन किया जा रहे हैं। वहीं अन्य पार्टियों से आए नेताओं को भी धड़ाधड़ शामिल किया जा रहा है। वही पार्टी द्वारा जातिगत आंकड़ों को भी साधने का पूरा प्रयास हो रहा है।

यादवों पर भी टिकी है भाजपा की नजर

उत्तर प्रदेश में यूं तो यादवों को समाजवादी पार्टी का समर्थक एवं वोटर माना जाता है। लेकिन भाजपा सपा के वोटरों में सेंध लगाने का प्रयास कर रही है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा यादव बाहुल्य इलाकों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगाया गया है। जिसके लिए डॉक्टर मोहन यादव द्वारा पूरा प्रयास भी किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में हैं यादवों की अच्छी खासी संख्या

अगर हम उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां लोकसभा की 80 सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 80 लोकसभा सीटों को 20 क्लस्टरों में बांटा गया है। क्लस्टरों बांटने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को दी गई है। इसी तरह आजमगढ़ क्लस्टर में आजमगढ़ के साथ लालगंज, घोसी, सलेमपुर एवं बलिया लोकसभा सीटों को शामिल किया गया है। आजमगढ़ क्लस्टर को यादव बाहुल्य इलाका माना जाता है।

ताजा खबर: Ladli Bahna Yojana: लाडली बहनों के लिए वित मंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा, किसानों को मिलेंगे इतने रुपए

जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जिम्मेदारी दी गई है। डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मंगलवार को समीक्षा बैठक की जाएगी। इस दौरान वह जनप्रतिनिधियों से मिलने के साथ ही पार्टी पदाधिकारी से मुलाकात करेंगे। और लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के प्रति रणनीति बनाई जाएगी।

ताजा खबर: Rail Kaushal Vikas Yojana 2024: रोजगार के लिए फ्री में मिलेगी ट्रेनिंग, डिग्री और बहुत कुछ, इस तरह करें आवेदन