मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार की तरफ से छोटे किसानों को प्रति हेक्टेयर बोनस देने का निर्णय लिया है। सरकार यह मदद ऐसे किसानों देगी जिनकी फसलें नहीं खरीदी जाती हैं। एक तरह से कहें तो जो किसान अपनी फसल अपने हिसाब से बेच देते हैं।
छोटे किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा
राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उन्हें अपनी फसलों की सही कीमत नहीं मिल पाती है। इसके आलावा ओला, पाला और दूसरी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से फसलों के नुकसान को लेकर सरकार की तरफ से जिला स्तर पर जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इससे छोटे किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- MP Gold Silver Price Today: मध्य प्रदेश में हर दिन बढ़ रहा है सोना-चांदी का भाव, देखें कुछ अन्य शहर के दाम
सरकार ने पहले ही किया था वादा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुताबिक, किसानों की आय बढ़ाकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बीजीपी ने अपने संकल्प पत्र में पहले ही वादा किया था। सरकार इस वादे को लेकर तेजी से काम कर रही है। इसके साथ ही उनकी तरफ से कहा गया कि इसका मकसद किसानों को फसलों की सही कीमत देना है।
इसे भी पढ़ें- Petrol Diesel Prices Today: मध्य प्रदेश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, देखें अन्य शहरों के दाम
धान खरीदने की तारीख में होगा बदलाव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा गया है कि किसान अभी धन बेचने के लिए न आएं। सरकार की तरफ से इसके लिए एक तारीख तय की जाएगी। इससे किसानों को फायदा होगा और वो बिना वजह की परेशानी से बचेंगे।
इसे भी पढ़ें- Ladli Bahan Yojana: करोड़ों महिलाओं के खाते में भेजे गए योजना के पैसे, जानें अगली बार कब मिलेंगे
Post Office Time Deposit Scheme: निवेश करने पर मिलता है तगड़ा ब्याज, कुछ समय में हो जाओगे मालामाल
अगर सर्दियों में स्वेटर और मोजे पहनकर सोते हैं, तो सही कर लें ये आदत वरना सेहत को होंगे कई नुकसान!