Ration Card News: देश के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी आज चुकी है। देश में चुनाव से पहले कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं और योजनाएं देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अब राशन कार्ड धारकों के लिए एक बड़ी खबर आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अब राशन कार्ड (Ration Card) पर आपको हर महीने 3 किलो चीनी मिलाने वाली है।
15 मार्च से Ration Card पर सरकारी खाद्यान्न का वितरण
आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश के अनुसार अब हाथरस जिले में 15 मार्च से सरकारी खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। आपको बता दे की अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को अब प्रति राशन कार्ड पर 18 रुपए प्रति किलो चीनी के हिसाब से 3 किलो चीनी दी जाएगी।
एक ऐसा मंदिर जहां बिल्ली की पूजा की जाती है, वजह जानकार आप भी होंगे हैरान
अब राशन में मिलेगा ये सब
हाथरस जिले के पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि पात्र गृहस्ती राशन कार्ड धारकों को प्रत्येक राशनकार्डों से संबंध प्रत्येक यूनिट पर एक किलोग्राम गेहूं, 2 किलोग्राम चावल और 2 किलोग्राम बाजार दिया जाएगा।
अन्त्योदय राशन कार्ड पर प्रत्येक कार्ड पर निशुल्क 14 किलोग्राम गेहूं, 14 किलोग्राम चावल तथा 7 किलोग्राम बाजार दिया जाएगा। आपको बता दे की अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को जनवरी, फरवरी और मार्च तीनों महीनों की चीनी 18 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से 3 किलो चीनी दी जाएगी।
अब बिना आधार कार्ड के भी ले सकेंगे राशन
सरकारी अधिकारी ध्रुवराज यादव ने आगे बताया है कि सरकारी खाद्यान्न का वितरण 15 मार्च से 29 मार्च के बीच में किया जाना है। जो राशन कार्ड धारक आधार कार्ड से राशन लेने में असमर्थ है उन्हें मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के माध्यम से राशन वितरण किया जाएगा।
सरकारी खाद्यान्न में केवल चीनी की ही रुपए लिए जाएंगे बाकी सब कुछ फ्री है। हालांकि पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। विक्रेता अपने उपलब्ध स्टॉक की सीमा तक पोर्टेबिलिटी ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।