आज के समय में जब भी किसी जानकारी की जरूरत होती है तो सबसे पहले हम गूगल पर सर्च करते हैं। गूगल हमारी हर जरूरत का जवाब देता है और हर चीज के बारे जानकारी देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजें गूगल पर सर्च करना आपको कानूनी पचड़ों में डाल सकता है? कुछ ऐसे टॉपिक्स हैं जिन्हें अगर आप बार-बार सर्च करते हैं तो सुरक्षा एजेंसियां आप पर नजर रख सकती हैं और आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि किन-किन चीजों को गूगल पर सर्च करने से बचना चाहिए।
बम या हथियार बनाने की जानकारी सर्च करना
गूगल पर बम बनाने या हथियारों से संबंधित जानकारी सर्च करना आपको भारी मुश्किल में डाल सकता है। अगर आप बार-बार इस तरह की जानकारी सर्च कर रहे हैं तो सुरक्षा एजेंसियां आप पर निगरानी रख सकती हैं। आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा एजेंसियां ऐसे सर्च डेटा को मॉनिटर करती हैं और संदेह होने पर कानूनी कार्रवाई भी कर सकती हैं। भारत में बम और हथियार बनाने की जानकारी प्राप्त करना गैरकानूनी गतिविधि माना जाता है और इसके लिए सख्त सजा का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें- जब दुर्योधन हुआ पैदा तो लोगों ने क्यों कहा इसे जंगल में छोड़ दो, जानिए रहस्यमयी तथ्य
हैकिंग टूल्स के बारे में सर्च करना
अगर आप गूगल पर हैकिंग टूल्स, उनकी तकनीक या ट्यूटोरियल के बारे में सर्च करते हैं तो यह सीधे तौर पर साइबर क्राइम की श्रेणी में आता है। भारत में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसे सर्च पर कड़ी नजर रखी जाती है। अगर कोई व्यक्ति लगातार हैकिंग से संबंधित जानकारी ले रहा है तो साइबर सेल और पुलिस उस पर नजर रख सकती है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से संबंधित कंटेंट सर्च करना
भारत में चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी सर्च करना अपराध की श्रेणी में आता है। अगर कोई व्यक्ति गूगल पर चाइल्ड पॉर्नोग्राफी से जुड़ी सामग्री जैसे वीडियो, फोटो या अन्य किसी भी प्रकार के कंटेंट को सर्च करता है तो उसके खिलाफ आईटी एक्ट 2000 के तहत सख्त कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर लंबी जेल की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है।
इसे भी पढ़ें- गलती से गलत UPI आईडी पर पैसे भेजे दिए, तो परेशान न हों, जानिए पैसे वापस लाने का सही तरीका
ड्रग्स और अवैध चीजों की खरीदारी से संबंधित जानकारी सर्च करना
अगर आप गूगल पर ड्रग्स, हथियार या अन्य किसी अवैध सामग्री की खरीदारी के बारे में जानकारी सर्च कर रहे हैं तो यह आपको कानूनी मुसीबत में डाल सकता है। नारकोटिक्स डिपार्टमेंट और पुलिस इस तरह की गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार ड्रग्स खरीदने या बेचने से जुड़ी जानकारी सर्च करता है तो उस पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है और उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- गूगल पर सबसे ज्यादा क्या खोजती हैं कुंवारी लड़कियां, जानें उनकी टॉप सर्च लिस्ट
डार्क वेब पर अवैध कारोबार की जानकारी लेना
डार्क वेब पर कई तरह के अवैध कार्य किए जाते हैं, जैसे ड्रग्स और हथियारों की बिक्री, डेटा चोरी और साइबर अपराध। अगर आप गूगल पर डार्क वेब से संबंधित जानकारी सर्च कर रहे हैं तो सुरक्षा एजेंसियां आप पर नजर रख सकती हैं। कई बार लोग डार्क वेब के जरिए गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं, जिससे वे खुद को गंभीर कानूनी मुसीबत में डाल लेते हैं।