Google Pay ने शुरू की ये कमाल की सुविधा, बिना इंटरनेट के होगा UPI पेमेंट, जानें कैसे

Google Pay Start UPI Lite: UPI पेमेंट सिस्टम के लॉन्च होने के बाद से देश में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। क्योंकि UPI पेमेंट तुरंत और आसानी से हो जाता है इसलिए लोग Paytm, PhonePe, GPay जैसे ऐप का उपयोग करके UPI ट्रांजैक्शन कर रहे हैं।

UPI पेमेंट करने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होती हैं। इसलिए कभी कभी नेटवर्क न होने या स्लो होने की स्थिति में UPI पेमेंट करने में समस्या होती हैं। इसके लिए अब Google Pay ने UPI Lite लॉन्च किया है। जिसके बाद अब बिना इंटरनेट के आसानी से UPI पेमेंट किया जा सकता हैं।

Google Pay ने शुरू की UPI Lite सुविधा

UPI पेमेंट सिस्टम के लॉन्च होने के बाद से देश में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहा है। UPI पेमेंट तुरंत और आसानी से होता है इसलिए लोग कैश से पेमेंट न करके Paytm, PhonePe, GPay जैसे ऐप का उपयोग करके यूपीआई पेमेंट करते हैं।

लेकिन कभी कभी नेटवर्क न होने या स्लो होने की स्थिति में UPI पेमेंट करने में समस्या होती हैं। इसके लिए अब Google Pay ने UPI Lite लॉन्च किया है। अब यूपीआई लाइट के लॉन्च होने के बाद बिना इंटरनेट के भी आसानी से UPI पेमेंट किया जा सकता हैं।

इस सुविधा का प्रयोग करने के लिए आपको अपने वॉलेट में पैसे एड करने होंगे। इसके बाद आपको अपने वॉलेट से पेमेंट करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी।

UPI Lite क्या है

सितंबर 2022 में NPCI ने भारत में UPI Lite लॉन्च किया था। यह UPI Lite UPI पेमेंट सिस्टम का ही हिस्सा है। UPI Lite को छोटे वैल्यू के ट्रांजेक्शन को अधिक सुरक्षित और तेज करने के लिए बनाया गया है।

डेली ट्रांजेक्शन करने की लिमिट

UPI Lite एक ऑन डिवाइस वॉलेट है। UPI Lite की सहायता से एक बार में अपने वॉलेट से 200 रुपये तक का पेमेंट बिना इंटरनेट के आसानी से किया जा सकता हैं। इस वॉलेट में आप एक बार में 2000 रुपए तक जमा कर सकते है। और एक दिन में आप दो बार इस वॉलेट में पैसे भर सकते है। इस प्रकार एक दिन में इस वॉलेट में 4000 रूपये तक जमा किया जा सकता हैं।

ताजा समाचार: Indian Railways में यात्रा करते समय न करें ये गलतियां, नहीं तो जाना पड़ सकता हैं जेल

SBI ने अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप YONO में जोड़े कमाल के फीचर्स, Paytm, PhonePe, GPay को मिलेगी सीधी टक्कर