मध्य प्रदेश Congress का हिंदुत्व कार्ड, पूर्व सीएम कमलनाथ करेगें राम कथा का आयोजन

अब Congress भी BJP की तरह चुनाव के लिए हिंदुत्व का सहारा ले रही हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा का आयोजन करने वाले हैं। इससे पहले अभी हाल ही में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पंडित प्रदीप मिश्रा की राम कथा का आयोजन किया था।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मध्य प्रदेश Congress के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा आयोजित यह राम कथा 5 से 7 अगस्त तक होगी। इस कथा से पहले 4 अगस्त को कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

मध्य प्रदेश Congress प्रमुख कर रहे हैं राम कथा का आयोजन

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान मध्य प्रदेश Congress के अध्यक्ष कमलनाथ पंडित धीरेंद्र शास्त्री की राम कथा का आयोजन करने वाले हैं। इस राम कथा का आयोजन 5 से 7 अगस्त तक होगा। इस राम कथा से पूर्व 4 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी।

25 एकड़ की जमीन में होगा राम कथा का आयोजन

इस राम कथा के लिए आयोजकों ने 25 एकड़ की जमीन 12 किसानों से 18 हजार रूपये प्रति माह की दर से किराए पर ली है। इसका भुगतान इन 12 किसानों को एडवांस में कर दिया गया हैं। आयोजकों द्वारा किसानों को कुल 4.5 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका हैं।

आयोजकों ने इन 12 किसानों को ये भी आश्वासन दिया है कि उन्हें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कराए जाएंगे। इस 25 एकड़ जमीन में कुल 1.5 लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। यहां पर 5000 वर्ग फुट का स्टेज बनाया जाएगा। 30 LED स्क्रीन और 3 डोम लगाए जाएंगे।

प्रतियोगिता का होगा आयोजन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रामायण के सुदारकांड और बालकाण्ड पर आधारित एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रतियोगिता में 6ठी कक्षा से 12वी कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। जिले के सभी 11 ब्लॉक से 10-10 विद्याथियो का चयन किया जाएगा। इन सभी विद्याथियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

ताजा समाचार: CM शिवराज ने साधा प्रियंका गांधी पर निशाना, कही ये बड़ी बात, जानें पूरी खबर

G-20 की बैठक खत्म होने के बाद विदेशी मेहमानों ने 56 दुकान में किया डिनर, खाने की की जमकर तारीफ