7th Pay Commission: सीएम योगी ने अपने कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, होली से बढ़ जाएगा 4 फीसदी DA

DA

7th Pay Commission: योगी सरकार ने अपने कर्मचारियों को खास सौगात दी। दरअसल महंगाई भत्ता को 4 फीसदी बढ़ा दिया गया है। इसके बाद महंगाई भत्ता (DA) कुल 50 फीसदी हो जाएगा। यह बढ़ा हुआ भत्ता मार्च की सैलरी के साथ दिया जाएगा। इसका फायदा कर्मचारियों और पेंशनधारियों दोनों को मिलेगा।

वैसे ये फायदा 1 जनवरी से मिलेगा। बता दें कि इस बढ़े हुए भत्ते का फायदा करीब 18 लाख कर्मचरियों को मिलेगा। इसमें 12 लाख राज्य कर्मचारी और 6 लाख शिक्षक शामिल हैं। वहीं 12 लाख पेंशनरों को भी फायदा मिलेगा। वैसे पेंशनरों को बढे हुए महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा।

इसका आदेश जारी नहीं हुआ है। इस आदेश को भी जड़ ही जारी किया जाएगा। आपको जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले सरकार ने 7 मार्च को कर्मचारियों को कई खुशखबरी दी थीं। दरअसल कैबिनेट की बैठक हुई थी,

जिसमें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया था। साथ ही हाउस रेंट अलाउंस (House Rent allowance) को भी 3 फीसदी बढ़ाने का ऐलान किया गया था। इसके बाद X कैटेगरी में कर्मचारियों को 30 फीसदी HRA मिलेगा। इसके पहले कर्चारियों को 27 फीसदी HRA मिलता था।

Ration Card: राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब डिपो में मिलेगी 3 किलो चीनी, इस तारीख से होगा खाद्यान्न वितरण

त्रिपुरा के कर्मचारियों को मिलेगा DA का फायदा

त्रिपुरा के कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा। दरअसल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने 12 मार्च को घोषणा की राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 5 फीसदी ज्यादा डीए (DA) दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि इससे राज्य के 1,06,932 कर्मचारियों और 82,000 पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

महाकाल लोक की तर्ज पर अब Omkareshwar Lok बनाने की तैयारी, नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालो को रोका जाएगा