कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर चल रहा वार पलटवार, आ​खिर क्यों बढ़ा विवाद, जानिए खबर में

Congress manifesto

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को अपनी ओर करने के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कई अन्य लाभों को देने की घोषणा कर दी है। वहीं धर्म और राजनीति के आधार पर आरक्षण देने की बात कही है। इसी को लेकर भाजपा ने कटाक्ष किया है। भाजपाईयों द्वारा कटाक्ष करते ही कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस भाजपाईयों के बयानों को लेकर चुनाव आयोग के दरवाजे तक भी पहुंच गई है। कांग्रेस ने बयान को लेकर कडा विरोध किया है।

क्या बोले भाजपा अध्यक्ष नड्डा और पीएम मोदी

कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी किया तो भाजपा कांग्रेस पर हमलावर हो गई। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को न्याय पत्र नाम दिया है। भाजपा ने कहा कांग्रेस का न्याय से कोई वास्ता नहीं है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कांग्रेस ने हमेशा से ही लोगों पर अत्याचार किया है। अन्याय करना कांग्रेस का काम है। वहीं कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मु​स्लिम लीग के घोषणा पत्र से कर दी। कहा कांग्रेस की तु​ष्टिकरण की नीत का उसे जबाब देना होगा।

ताजा खबर: Parliament Election 2024: मध्य प्रदेश में बातों के वजन की नहीं सांसदों के वजन की हो रही बात, जानिए पूरा मामला

भाजपा के बयान पर भड़क गई कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र की तुलना मु​स्लिम लीग के घोषणा पत्र से करने पर कांग्रेस तिलमिला गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कडा ऐतराज व्यक्त किया है। उन्होंने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी लेकर पीएम मोदी के पुरखों पर भी कटाक्ष किया है।

कांग्रेस का कहना है कि जब से कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है भाजपा के होश उड गए है। पहले से ही 180 पर टिके हुए थे अब और भी नीेचे जा रहे हैं। इसी को लेकर गलत बयानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा को जनता कडा जबाब देगी। वहीं पीएम मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग पहुंची और बयान को लेकर कडा ऐतराज जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।

ताजा खबर: Result को लेकर तनाव में परीक्षार्थी, Helpline Number पर पूछ रहे पास होने पर स्कूटी मिलेगी या नहीं?