यहां हर दिन एक आदमी पीता है 1 किलो से ज्यादा दूध, माना जाता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश

milk

नई दिल्ली: यूएन की तरफ से सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की गई। इसमें फ़िनलैंड को पहला स्थान मिला। बता दें कि पिछले साल सालों से पहले स्थान पर रहा है।   फ़िनलैंड के बारे में एक रोचक बात यह भी है कि यहां दुनिया में प्रति व्यक्ति दूध की सबसे ज्यादा खपत होती है। फ़िनलैंड में प्रति व्यक्ति सालाना 430 किलो खपत है। एक तरह से कहा जाए तो यहां हर एक आदमी एक किलो दूध पीता है।

FAOSTAT के मुताबिक इस मामले में फ़िनलैंड के बाद मोंटेनेग्रो नेदूसरा स्थान हासिल किया। यह पर सालाना 249 किलो दूध की खपत होती है। दूध की खपत के मामले में टॉप 10 देशों में 9 देश यूरोप के हैं। भारत के हिसाब से देखें तो फ़िनलैंड में प्रति व्यक्ति दूध की खपत 5 गुना ज्यादा है।

टॉप 10 देशों में देखें तो नीदरलैंड में प्रति व्यक्ति सालाना दूध की खपत 341 किलो, स्वीडन में 341 किलो, स्विट्जरलैंड में 318 किलो, अल्बानिया में 303 किलो, लिथुआनिया में 295 किलो, आयरलैंड में 291 किलो, कजाखस्तान में 288 किलो, एस्तोनिया में 284 किलो, डेनमार्क में 277 किलो और नॉर्वे में 261 किलो है।

बेहद सस्ते में खरीदें AC, फ्रिज और कूलर, यहां पर चल रही है समर सेल

वहीं दुनिया की सबसे बड़ी इकॉनमी में प्रति व्यक्ति सालाना दूध की खपत 254 किलो, ऑस्ट्रेलिया में 234 किलो और ब्रिटेन में 232 किलो है। वहीं भारत दोष उतपादन में दुनिया में नंबर 1 पर है। भारत की दुनिया में दूध उत्पादन की हिस्सेदारी 24.64 फीसदी है। वहीं पिछले 9 साल में सालाना 5.85 फीसदी की रफ़्तार देखी गई है। देश में 2014-15 में  दूध का उत्पादन 146.31 मिलियन टन था, जो कि 2022-23 में 230.58 मिलियन टन हो गया है।

SBI Recruitment 2024: एसबीआई में निकली बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, जल्दी करें आवेदन

वैसे प्रति व्यक्ति खपत के मामले में भारत दूसरे देशों से पीछे है। भारत में प्रति दूध की खपत 84 किलो है। वैसे पाकिस्थान इस मामले में आगे है। यहां प्रति व्यक्ति दूध की खपत 183 किलो है। चीन में सिर्फ 32 किलो है। बांग्लादेश में प्रति व्यक्ति सालाना खपत 21 किलो है। नॉर्थ कोरिया इस मामले में फिसड्डी है। यहां प्रति व्यक्ति सालाना 4 किलो दूध की खपत है।