Chandrayaan 3: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की संभावित तारीखों का ऐलान कर दिया है। ISRO के अनुसार चंद्रयान 3 को 12 से 19 जुलाई के भीतर लॉन्च किया जा सकता हैं। इसे श्रीहरिकोटा से GSLV MK3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। यह मिशन भारत के लिए अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक बडी उपलब्धि होगी।
ISRO ने कहा Chandrayaan 3 मिशन अब अपने अंतिम चरण में है। यह चंद्रयान 2 मिशन का ही अगला चरण है। अब इसे चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की अंतिम तिथि तय की जाएगी। अभी यह संभावना जताई जा रही हैं कि इस मिशन को 13 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता हैं।
Chandrayaan 3 मिशन जुलाई में होगा लॉन्च
ISRO ने चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की संभावित तारीखों का ऐलान किया है। चंद्रयान 3 को 12 से 19 जुलाई के भीतर लॉन्च किया जा सकता हैं। इसे श्रीहरिकोटा से GSLV MK3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन में ऑर्बिटर नहीं भेजा जाएगा केवल लेंडर और रोवर भेजा जाएगा। इस लैंडर और रोवर को चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर से जोड़ा जाएगा।
अभी यह मिशन अपने अंतिम चरण में है। इसे चंद्रमा की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की जांच के लिए भेजा जाएगा। चंद्रयान 2 के लैंडिंग के समय ही उसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया था। इस बार ऐसा न हो इसलिए इस मिशन में इसके तकनीकों में कुछ बदलाव किए गए हैं।
लैंडर और रोवर का नाम
Chandrayaan 3 मिशन में प्रयोग किए जाने वाले लैंडर और रोवर का नाम वही रखा गया हैं। जो चंद्रयान 2 के लैंडर और रोवर का रखा गया था। इसके लैंडर का नाम विक्रम रखा गया हैं और रोवर का नाम प्रज्ञान रखा गया हैं।
इस मिशन का उद्देश्य
ISRO के अनुसार इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड करके अपने रोविंग क्षमताओं का प्रयोग करके वैज्ञानिक प्रयोग करना और भविष्य के इंटरप्लेनेटरी मिशन के लिए नई तकनीकें विकसित करना है।
ताजा समाचार: बुध्द पूर्णिमा पर निकली धम्म यात्रा, लगा श्रामनेर शिविर
उज्जैन में लगेगा चिड़ार समाज के अविवाहित युवक-युवतियों का महाकुंभ