Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन, मिलेंगे एक से बढ़कर एक बढ़िया फीचर्स, जानें कीमत

Jio ने भारत का अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Jio Bharat V2 रखा गया हैं। इसे Jio Bharat फोन भी कहा जा रहा हैं। इस फोन को कंपनी ने 2G मुक्त भारत स्लोगन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य है भारत के 25 करोड़ से भी अधिक 2G उपभोगताओ को इस फोन के माध्यम से 4G नेटवर्क से जोड़ना।

इस फोन में कंपनी ने जियो सिनेमा जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट दिया है। इस फोन के माध्यम से UPI पेमेंट भी किया जा सकता हैं। डिजिटल पेमेंट करने के लिए इस फोन में जियो ने जियो पेमेंट ऐप दिया है। इस फोन के लिए जियो ने 2 अलग रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं।

Jio Bharat V2 के फीचर्स

Jio ने भारत का अब तक का सबसे सस्ता 4G फोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Jio Bharat V2 रखा गया हैं। इसे Jio Bharat फोन भी कहा जा रहा हैं। इस फोन के माध्यम से UPI पेमेंट भी किया जा सकता हैं। डिजिटल पेमेंट करने के लिए इस फोन में जियो ने जियो पेमेंट ऐप दिया है।

इस फोन में कंपनी ने एक कैमरा दिया है। इसके साथ साथ इस ऐप में मनोरंजन के लिए जियो सिनेमा जैसे कई ऐप्स का सपोर्ट दिया गया हैं। इस फोन में FM रेडियो भी दिया गया हैं।

रिचार्ज प्लान

इस फोन के लिए Jio ने 2 नए रिचार्ज प्लान्स लॉन्च किए हैं। पहला प्लान है 123 रूपये का। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की है। और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ 14 GB डेटा मिलेगा। दूसरा प्लान है 1234 रूपये का। इस प्लान की वैलिडिटी 1 वर्ष की है। और इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ साथ प्रतिदिन 500 MB के हिसाब से डेटा मिलेगा।

फोन की कीमत

Jio Bharat V2 की कीमत 999 रूपये हैं। इस फोन की बिक्री 7 जुलाई से शुरू होगी। यह फोन अब तक का देश का सबसे सस्ता 4G फोन हैं। इस फोन को जियो ने 2G मुक्त भारत स्लोगन के साथ लॉन्च किया है। Jio का लक्ष्य है भारत के 25 करोड़ से भी अधिक 2G उपभोगताओ को 4G नेटवर्क से जोड़ना।

ताजा समाचार: PAN Aadhaar Link नहीं करने के कारण आपका पैन हो गया हैं निष्क्रिय, तो करें ये काम पैन कार्ड दोबारा से हो जाएगा सक्रिय

Government Of Madhya Pradesh: प्रदेश सरकार अब 10 साल के लिए उद्योग और व्यापार के लाइसेंस का करेगी नवीनीकरण