Kisan Vikas Patra or KVP Scheme: आज के समय हर कोई अपनी कमाई का कुछ हिस्सा बचत करता है। जाहिर है कि यही बचत भविष्य में काम आती है। अब अगर यही बचत बढ़ती रहे तो कितना अच्छा हो। इसके लिए बचत के पैसों को कहीं निवेश किया जा सकता है। वैसे निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम (Post Office Scheme) को बढ़िया माना जाता है। आपको बहुत सारी पोस्ट ऑफिस स्कीम मिल जाएंगी।
अगर आप निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस की कोई ऐसी स्कीम खोज रहे हैं, जो निवेश किए हुए पैसे को डबल कर देती है। इसके लिए किसान विकास पत्र या केवीपी (Kisan Vikas Patra or KVP Scheme) आपके लिए बढ़िया रहेगी। इस स्कीम के तहत निवेश किया हुआ पैसा सिर्फ 115 महीनों में डबल हो जाता है।
Kisan Vikas Patra or KVP Scheme
किसान विकास पात्र स्कीम (KVP Scheme) पोस्ट ऑफिस की काफी लोकप्रिय स्कीम है। इसमें कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। ध्यान रखें कि इस स्कीम में 100 के गुणांक में निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश करके पैसा 115 महीनों में डबल हो जाता है।
KVP Scheme में कितना मिलता है ब्याज
किसान विकास पात्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme) में 7.5 फीसदी की दर से ब्याज दिया जाता है। इसमें ब्याज की कैलकुलेशन तिमाही आधार पर की जा सकती है। ब्याज को साल के अंत में दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- लो पता चल गया, कैसा होगा एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर, खुद देखें फीचर्स, डिजाइन और लॉन्च डेट
कैसे खोलें KVP Scheme खाता
किसान विकास पात्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme) में खाता खोलना हो तो अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस जा सकते हैं। इसमें 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे का भी खाता खोल सकते हैं। इसमें सिंगल और जॉइंट दोनों तरीके से खाता खोल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Pan Card धारकों के लिए बुरी खबर, इन सुविधाओं का नहीं मिलेगा लाभ, फटाफट पढ़ें डिटेल
KVP Scheme कैसे होंगे पैसे डबल
मान लीजिए किसान विकास पात्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme) में 5 लाख रुपये का निवेश करते हैं। इसमें निवेश की अवधि 115 महीने है और 7.5 फीसदी ब्याज मिलता है। यानी 115 महीनों में 5 लाख रुपये ब्याज के रूप मिलेंगे। एक तरह से कहें तो 115 महीनों में आपके निवेश किए हुए 5 लाख रुपये 10 लाख रुपये बन जाएंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दूं कि, पहले किसान विकास पत्र स्कीम में मैच्योरिटी अवधि 123 महीने थी, लेकिन बाद में सरकार ने अवधि को घटाकर 120 महीने कर दिया था। इसके अवधि को घटाकर 115 महीने कर दी गई है। इस स्कीम में ब्याज की कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार की जाती है।
इसे भी पढ़ें- Flying Car: जल्द दस्तक देगी हवा में उड़ने वाली कार, 2 हजार से ज्यादा लोगों ने की बुकिंग, जानें कीमत
PM Kisan Yojana: जल्द ही किसानों के खाते में आने वाली है अगली किस्त, तुरंत करवा लें रजिस्ट्रेशन