Kisan Vikas Patra: मौजूदा समय में लोग अतिरिक्त कमाई करने के लिए अलग-अलग तरह के काम करते हैं। जैसे कि कोई शेयर मार्केट में निवेश करते हैं और खोज म्यूच्यूअल फंड जैसी स्कीम में निवेश करता है।
इसके आलावा जिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है वो लोग बैंक खाते में पैसा जमा करके रखते हैं या फिर पोस्ट ऑफिस में जमा करके रखते हैं। इसके आलावा कुछ लोग फिक्स्ड डिपॉज़िट (Fixed Deposit) करके रखते हैं। इसे सबसे सुरक्षित और अच्छा निवेश माना जाता है।
हालांकि इन सब के आलावा कई और भी ऑप्शन हैं, जिन्हें सबसे सुरक्षित माना जाता है। जैसे कि किसान विकास पत्र यानी केवीपी (KVP) है। किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Scheme) आज के समय एक अच्छा ऑप्शन है। दरअसल किसान विकास पत्र स्कीम (Kisan Vikas Patra Scheme) में एफडी से ब्याज मिलता है। इसके आलावा भी इसमें कई और सुविधाएं मिलती हैं।
![Kisan Vikas Patra](https://dhruvvaninews.com/wp-content/uploads/2024/06/Kisan-Vikas-Patra-1.jpg)
Kisan Vikas Patra स्कीम की अवधि और ब्याज
इस स्कीम में निवेश की अवधि 115 महीने है। बता दें कि इस स्कीम में 115 महीनों में पैसा दोगुना हो जाता है। वहीं किसान विकास पत्र (KVP) स्कीम में 7.50 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिलता है।
इसे भी पढ़ें- OnePlus Nord CE 4 5G: 8GB रैम, 50MP कैमरा और 5000 mAh जैसे खास फीचर्स से लैस
Kisan Vikas Patra स्कीम में निवेश के फायदे
केवीपी में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसमें निवेश किया हुआ पैसा 115 महीने में दोगुना हो जाता है। इस स्कीम में 2 साल 6 महीने का लॉक-इन पीरियड होता है, जिसमें समय पर जरूरत होने पर पैसा ले पाएंगे। इस स्कीम को किसी भी को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें ब्याज पर कोई टीडीएस नहीं कटता है। इसमें निवेश करना बड़ा आसान है। आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
![Kisan Vikas Patra](https://dhruvvaninews.com/wp-content/uploads/2024/06/Kisan-Vikas-Patra-2-1.jpg)
Kisan Vikas Patra स्कीम में निवेश
आप Kisan Vikas Patra स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। यानी आप इसमें छोटी सी रकम से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसमें निवेश की न्यूनतम उम्र 18 साल। है इसमें सिंगल अकाउंट के साथ ज्वाइंट अकाउंट में भी निवेश किया जा सकता है। अगर कोई कम उम्र का निवेश करता है तो उसके माता-पिता अकाउंट को सभालेंगे।
इसे भी पढ़ें: WhatsApp के इस नए फीचर से यूजर्स को आएगा मजा!