आखिर क्या वजह हैं कि बंदूक लेकर की जा रही खेतों की रखवाली, वजह जानकर रह जाएंगे दंग!

लहसुन

इन दिनों खेतों में अजीब दृश्य देखने को मिल रहे हैं। कहीं किसानों ने खेतों में CCTV लगा रखे हैं तो कहीं किसानों ने खेतों की रखवाली के लिए चौकीदार रखे हुए हैं। वहीं कुछ किसान बंदूक लेकर खुद ही खेतों की रखवाली कर रहे हैं।

किसानों द्वारा इस तरह के कदम उठाने के पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। आपको बता दें कि इस समय लहसुन की फसल पकने की ओर अग्रसर है।

वहीं लहसुन के भाव भी आसमान को छू रहे हैं। वर्तमान की बात करें तो लहसुन ₹500 से लेकर ₹600 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। बाजार में लहसुन की बढ़ती कीमतों ने जहां किसानों की आमदनी बढ़ाने का काम किया है। वहीं किसानों को भी चिंता में डाल रखा है।

वर्तमान में खेतों से लहसुन चोरी होने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते किसान अपने खेतों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। किसानों ने खेतों की सुरक्षा के लिए CCTV कैमरे लगवा लिए हैं। और घर पर ही बैठकर खेतों की निगरानी कर रहे हैं।

वहीं कुछ किसान ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने खेतों की सुरक्षा के लिए बंदूकधारी सुरक्षा गार्ड तैनात कर रखे हैं। जो किसान सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं कर पा रहे हैं वह अपनी बंदूक लेकर खुद ही सुरक्षा कर रहे हैं।

खेतों में बंदूक लेकर लहसुन की फसल की सुरक्षा करने का मामला उज्जैन से 10 किलोमीटर दूर मंगरौला गांव में देखने को मिला। जहां किसान बंदूक लेकर अपने खेतों की रखवाली में लगे हुए हैं। किसानों का कहना है की लहसुन की काफी तेजी है।

ताज़ा अपडेट: मात्र 7000 रुपए में मिल रहा इस कंपनी का धाकड़ फोन, 5000 mAh की बैटरी और 128 GB मिलेगा स्टोरेज स्पेस

लहसुन 500 से ₹600 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है। जिसके कारण खेतों से लसन चोरी के काफी मामले सामने आ रहे हैं। अपनी फसलों को बचाने के चक्कर में खेतों की रखवाली बंदूक लेकर कर रहे हैं।

ताज खबर: Nokia लाया सबसे सस्ता स्मार्टफोन, कम क़ीमत में मिलेगी बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जर और शानदार कैमरा क्वालिटी, जानें क़ीमत