मध्यप्रदेश की सबसे लोकप्रिय और महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक ‘लाड़ली बहना योजना’ (Ladli Bahna Yojana) के तहत हर महीने महिलाओं के खातों में 1250 रुपये की राशि भेजी जाती है। इस योजना ने प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। लेकिन हाल ही में महिलाओं को एक बड़ा झटका लगा है। जनवरी 2025 में इस योजना से हजारों महिलाओं के नाम काट दिए गए हैं।
क्यों हटाए गए महिलाओं के नाम?
इस साल जनवरी में 3,576 महिलाओं को योजना से बाहर कर दिया गया। इसका मुख्य कारण उनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो जाना बताया जा रहा है। आधार कार्ड में दर्ज जन्म तिथि के अनुसार, जैसे ही कोई महिला 60 साल की उम्र पार करती है वह योजना के लिए अपात्र हो जाती है। इसी कारण कई महिलाओं के खातों में इस महीने की राशि ट्रांसफर नहीं हुई। अगर आपके दस्तावेज़ में भी आपकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो चुकी है तो आप भी इस योजना से बाहर हो सकती हैं।
किन महिलाओं को नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
सरकार ने इस योजना के लिए कुछ विशेष पात्रता मानदंड तय किए हैं। अगर कोई महिला इनमें फिट नहीं बैठती तो वह लाभ प्राप्त नहीं कर सकती। अपात्र महिलाओं की लिस्ट में वे शामिल हैं:
अविवाहित महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले सकतीं।
जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक हो गई है वे अब इस योजना का हिस्सा नहीं होंगी।
जिन परिवारों की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक है वे भी लाभ नहीं उठा सकते।
जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान या पूर्व विधायक/सांसद रह चुका हो वे भी योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
जिनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में है वे महिलाएं इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
इसे भी पढ़ें- महिलाओं के वे गुण जो बना सकते हैं पति को भाग्यशाली
कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं?
जो महिलाएं निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करती हैं वे योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकती हैं:
मध्यप्रदेश की मूल निवासी होना जरूरी है।
विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
21 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
किसी भी जाति या वर्ग की महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
महिला या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम कृषि भूमि है वे इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज अनिवार्य हैं:
आधार कार्ड और समग्र आईडी से ई-केवाईसी
बैंक अकाउंट, जो आधार से लिंक हो
वोटर आईडी, पैन कार्ड या राशन कार्ड (इनमें से कोई एक)
जन्म प्रमाण पत्र
आवेदिका की पासपोर्ट साइज फोटो
मोबाइल नंबर
इसे भी पढ़ें- Hero ने पेश किया खास 3 पहियों वाला स्कूटर, परफॉर्मेंस और माइलेज का परफेक्ट कॉम्बो
10 तारीख से पहले जारी हो चुकी हैं ये किस्तें
अब तक की किस्तों का वितरण समय पर किया गया है। योजना की पिछली कुछ किस्तों की तारीखें इस प्रकार थीं:
1 मार्च – 10वीं किस्त
5 अप्रैल – 11वीं किस्त
4 मई – 12वीं किस्त
7 जून – 13वीं किस्त
5 जुलाई – 14वीं किस्त
5 अक्टूबर – 17वीं किस्त