सीएम यादव आज मध्य प्रदेश में पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का करेंगे शुभारंम

पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा और पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा

भोपाल। गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को नई सौगात देने जा रहे हैं। आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार धर्मेंद्र लोधी के साथ पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा एवं पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा की शुरुआत की जाएगी।

दोनों ही सेवाओं के शुरु होेने से मध्य प्रदेश के पर्यटन विभाग का फायदा होगा वहीं लोग अब हवाई सफर के माध्यम से मध्य प्रदेश के खूबसूरत श​हरों एवं धार्मिक स्थानों का सफर कर सकेंगे। पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव एवं मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक ​शिव शेखर शुक्ला द्वारा पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरु की जाने वाली सेवा में शुरुआत में 2 ट्विन इंजन और 8 सवारी की क्षमता वाले हैलीकॉप्टरके माध्यम से यात्रा होगी। इसके लिए मध्य प्रदेश के प्रमुख हवाई अड्डों का सहारा लिया जाएगा।

चर्चा के बाद तय किया जाएगा किराया

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरु की जा रही धार्मिक पर्यटन हेली सेवा से मध्य प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा। कम समय में अ​धिक धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। वहीं बस और रेल के सफर से भी निजात मिलेगी।

हालांकि अभी तक इसके लिए कोई रुट या स्थल निर्धारित नहीं किया गया है। लेकिन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही स्थानों का निर्धारण कर लिया जाएगा। उसके बाद चर्चा कर किराए का भी निर्धारण हो जाएगा।

तारक मेहता के टप्पू और बबीता ने की सगाई, जेठालाल सदमें में !

इन धार्मिक स्थलों के लिए भरी जा सकती है उडान

मध्य प्रदेश सरकार की हेली सेवा महाकाल की नगरी उज्जैन, नलखेडा, ओंकारेश्वर, चित्रकूट, मैहर, सलकनपुर, देवास की मां चामुडा, दतिया का पीतांबरा पीठ, दादाजी धूनी वाले, रतनगढ़ वाली माता मंदिर, ओरछा के साथ अन्य धार्मिक जगहों की यात्रा का आनंद उठा सकेंगे।

वहीं सूत्रों की माने तो पंचमढी, खजुराहो, रातापानी अभयारण्य, बाधबगढ टाईगर रिजर्व, कूनो नेशनल पार्क, कान्हा टाईगर रिजर्व , माधव नेशलन पार्क, सतपुडा टाईगर रिजर्व सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर भी हेलीकॉप्टर से पहुंचाने का प्लान बनाया जा रहा है। यह सुविधा पीपीपी मॉडल पर लागू होगी।

Bakri Palan: बकरी की ये नस्ल चमकाएगी आपकी किस्मत, होगा लाखों का मुनाफा