LPG Gas Cylinder Price Update: एलपीजी गैस सिलेंडर ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बता दें कि अभी हाल ही में 1 तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत में बढ़ौतरी की गई है। हालांकि दूसरी तरफ राहतभरी खबर भी है। दरअसल कंपोजिट गैस सिलेंडर को मार्केट में लाया गया है, जो कि अब कई शहरों में उपलब्ध हो चुका है।
बता दें कि कंपोजिट गैस सिलेंडर आम घरेलू सिलेंडर से 350 रुपये तक सस्ता होता है। लोगों के लिए यह सस्ता गैस सिलेंडर काफी अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह सिलेंडर वजन में कम होता है और पारदर्शी होती है।
आम लोगों के लिए सस्ता गैस सिलेंडर
जाहिर है कि घरेलू गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमत काफी ज्यादा होती है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ता है। ऐसे में पेट्रोलियम कंपनीज की तरफ से कंपोजिट गैस सिलेंडर को पेश किया गया है। यह सिलेंडर आम घरेलू सिलेंडर से 350 रुपये सस्ता होता है।
इसे भी पढ़ें- EPFO: करोड़ों कर्मचारियों की हुई मौज! सरकार के इस फैसले से होगा बंपर फायदा, जानें डिटेल में
उत्तर प्रदेश के लखनऊ कंपोजिट गैस सिलेंडर 575 रुपये में मिल रहा है। यह गैस सिलेंडर 10 किलोग्राम का होता है और पारदर्शी होता है। इसे देखकर ही गैस की मात्रा का पता लगाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- दमदार प्रोसेसर और कमाल की कैमरा क्वॉलिटी के साथ मार्केट में आ रही है Vivo V50 सीरीज, देखें सारी खूबियां
LPG Gas Cylinder की कीमत में हुआ इजाफा
आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभी सरकार ने 1 दिसंबर को कॅामर्शियल सिलेंडर की कीमत में 16 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत पहले जैसे बनी हुई है। यानी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वैसे अभी कंपोजिट गैस सिलेंडर को पूरी तरह मार्केट में नहीं लाया गया है। हालांकि कुछ जगह यह सिलेंडर मिल रहा है।
हालांकि कंपोजिट गैस सिलेंडर ऐसे घरों के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, जहां पर गैस सिलेंडर की खपत कम होती है। कहा जा रहा है कि कुछ ही दिनों में इस गैस सिलेंडर को पहुंचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: जल्दी से अपडेट करवा लें आपने आधार कार्ड, इतने दिनों तक फ्री होगा ये काम
अगर किसी व्यक्ति में हैं ये 5 क्वॉलिटी, तो समाज में बढ़ेगी इज्जत
Gogo Didi Yojana: महिलाओं की चमकी किस्मत! सरकार हर महीना दे रही है 2100 रुपये, देखें पूरी जानकारी