मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। दरअसल उन्हें एक जरूरी काम दिया गया है। अगर एमपी के सरकारी कर्मचारियों ये काम नहीं करवाया तो उनकी सैलरी रोकी जा सकती है। इसके आलावा सरकारी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होगी।
आपको बता दें कि, वित्त विभाग की तरफ से निर्देश दिया गया है कि मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अपने समग्र आईडी ( samagra-id ) पोर्टल को जल्द से जल्द से अपग्रेड करना होगा। अगर ये नहीं किया तो उनकी सैलरी रोकी जा सकती है। कर्मचारियों को समग्र आईडी को आईएफएमआईएस (IFMIS) पोर्टल पर जाकर अपडेट करना होगा। ये काम 28 फरवरी 2025 तक करना होगा। वहीं कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- MPESB Vacancy: महिलाओं और पुरुषों के लिए निकली बंपर भर्ती, तुरंत इस तरह करें आवेदन
28 फरवरी तक करनी होगी समग्र आईडी अपडेट
एमपी के कर्मचारियों को अपनी समग्र आईडी को आईएफएमआईएस (IFMIS) के पोर्टल पर जाकर 28 फरवरी तक अपडेट करनी होगी। समग्र आईडी को अपडेट इसलिए करना होगा ताकि कर्मचारियों के बैंक खाते और सैलरी में लिंक हो जाएगा। वहीं सरकारी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक अपनी संपत्ति की जानकारी जरूर देनी होगी। कर्मचारियों को अपनी पहली की संपत्ति, खरीदी गई संपत्ति की जानकारी और भुगतान के तरीके के बारे में जानकरी देनी होगी।
इसे भी पढ़ें- बढ़ने वाली है परीक्षा फीस, स्टूडेंट के माता-पिता का हिल जाएगा बजट
नई 12 छुट्टियों का हुआ ऐलान
मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए नई 12 छुट्टियों का ऐलान किया गया है। अब सरकारी कर्मचारियों को हर महीने के पहले और तीसरे शनिवार की छुट्टी मिलेगी। ये छुट्टियां साल 2025 में मिलेंगी। जानकारी के लिए बता दें कि समग्र आईडी को अपडेट करने के लिए 28 फरवरी तक का समय दिया गया है। समग्र आईडी को बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा। इसके बाद में संविदा और रोजाना भुगतान पाने वाले कर्मचारियों को भी अपडेट करना होगा।