आज मध्य प्रदेश की Cabinet Meeting में लिए गए कई अहम फैसले, राज्य में बनाए जाएंगे 2 नए तहसील, 6 नए ITI संस्थान भी खोले जाएंगे

Shivraj Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश में आज मंगलवार के दिन कैबिनेट बैठक हुई। आज के इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। आज की यह कैबिनेट बैठक लगभग दोपहर 12 बजे शुरू हुई और लगभग 1 घंटे तक चली। इस कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

आज की बैठक की शुरुआत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टाइगर स्टेट का दर्जा मध्य प्रदेश के पास ही रहने के कारण वन मंत्री और वन विभाग को बधाई दी। आज मंगलवार को हुए Shivraj Cabinet Meeting में समान संवर्ग और सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन को लागू करने का फैसला किया गया हैं।

इस योजना के अंतर्गत पहली बार मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्राप्त होगा। यह लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। इसके अलावा  इस बैठक में मध्य प्रदेश में 6 ITI खोलने समेत और भी कई निर्णय लिए गए हैं।

Shivraj Cabinet Meeting में हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय

मध्य प्रदेश में आज Shivraj Cabinet Meeting हुई। आज के इस कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। इस कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

आज के कैबिनेट बैठक में संवर्ग और सुनिश्चित करियर प्रोन्नयन योजना को लागू करने का फैसला किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत पहली बार मध्य प्रदेश राज्य सरकार के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्राप्त होगा।

यह लाभ उन कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके हैं। यह वेतनमान 1 जुलाई 2023 या उसके बाद 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले मध्य प्रदेश राज्य सरकार कर्मचारियों को दिया जाएगा।

आज की कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश में 6 नए ITI संस्थान खोले जानें को भी मंजूरी दी गई हैं। मध्य प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र में 20 प्रतिशत तक भूखंड SC ST के लिए आरक्षित करने और विकास शुल्क में 50 प्रतिशत का छूट देने का निर्णय किया गया हैं।

बनेंगे नए तहसील

आज की कैबिनेट बैठक में मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम और सीढ़ी में नए तहसील बनाने का फैसला किया गया हैं। इसके साथ साथ आज के कैबिनेट बैठक में 114 प्रशिक्षक और 44 प्रशासकीय पदों को स्वीकृति दी गई हैं।

ताजा समाचार: MP में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया चुनाव समिति का ऐलान, कमलनाथ को चुना गया अध्यक्ष

MP में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया चुनाव समिति का ऐलान, कमलनाथ को चुना गया अध्यक्ष