हिंदी भाषा में मध्य प्रदेश में MBBS की पढ़ाई शुरू, अब डॉक्टर बनने के लिए भाषा नहीं बनेगी बाधा

MBBS Education in Hindi: मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया हैं जहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई हिन्दी भाषा में भी कराई जाएगी। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री पुस्तक वितरण समारोह में शामिल हुए और छात्रों से चर्चा की। उन्होंने कहा जो काम 75 वर्षो से नहीं हुआ उसे हमने 4 महीने में कर दिया।

भोपाल के हमीदिया अस्पताल के पुस्तक वितरण समारोह में मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भाग लिया और MBBS के प्रथम वर्ष के विद्याथियों को हिंदी भाषा के पुस्तक वितरित किए। उन्होंने कहा शुरुआत में MBBS के छात्रों को 2 महीने हिंदी और उसके बाद अगले 2 महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी।

MBBS की पढ़ाई हिंदी में शुरू करने वाला मध्य प्रदेश पहला राज्य

मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया हैं जहां पर MBBS की पढ़ाई हिन्दी भाषा में भी कराई जाएगी। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल के हमीदिया अस्पताल के पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लिया और MBBS के प्रथम वर्ष के विद्याथियों को हिंदी भाषा के पुस्तक वितरित किए।

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने पुस्तक वितरण करने के बाद छात्रों से चर्चा भी की। उन्होंने कहा देश में सबसे पहले हिंदी भाषा में मेडिकल की पढ़ाई शुरू करना गर्व की बात है। हमने इस काम को करके दिखाया। उन्होंने कहा शुरुआत में एमबीबीएस के छात्रों को 2 महीने हिंदी में और उसके बाद अगले 2 महीने अंग्रेजी में शिक्षा दी जाएगी।

दो महीने में दूसरे वर्ष की पुस्तके

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भोपाल के हमीदिया अस्पताल के पुस्तक वितरण कार्यक्रम में भाग लेकर एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों को हिंदी भाषा के पुस्तक वितरण किए जिनका विमोचन भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष 16 अक्टूबर को कर दिया था।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा हिंदी में MBBS 2.0 की प्रक्रिया भी मिशन मोड में है। सितंबर माह तक दूसरे वर्ष की पुस्तके भी हिंदी भाषा में तैयार हो जाएगी।

ताजा समाचार: Cyber Crime रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार का मास्टर प्लान, होगी साइबर कंसल्टेंट की नियुक्ति

MP विधानसभा चुनाव के लिए अमित शाह ने बुलाई बैठक, सीएम समेत बीजेपी के कई बड़े नेता होंगे शामिल