Google Search Tips: गलती से भी गूगल पर ये चीजें न करें सर्च, वरना आपके ऊपर लिया जाएगा बड़ा एक्शन

Google Search Tips

Google Search Tips: गूगल पर आप जो सर्च करते हैं उसकी हिस्ट्री बन जाती है। वैसे लोगों को लगता है कि वे गूगल पर जो भी सर्च करते हैं उसका पता नहीं चल पाएगा या पकड़े नहीं जाएंगे। पर ऐसा नहीं है क्योंकि अगर आप गूगल पर कोई गैरकानूनी और गलत चीज सर्च करते हैं तो आप पर एक्शन लिया जा सकता है। गूगल पर नियमों का उल्लंघन करने पर बैन लग सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि कौन सी चीजों को गूगल पर सर्च (Things Do Not Search on Google) करने पर बैन लग सकता है।

गूगल पर नहीं सर्च कर सकते हैं ये चीजें

गैरकानूनी कंटेंट

आप गूगल पर ऐसी चीजें नहीं सर्च कर सकते हैं, जो गैरकानूनी हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो गूगल की तरफ से बैन किए जा सकते हैं। इसमें बच्चों से जुड़ा अश्लील कंटेंट, हिंसा को बढ़ावा देने वाली वीडियो और फोटोज, हेट कंटेट आदि आते हैं।

फ्रॉड की साजिश करना

अगर आप किसी भी तरह के फ्रॉड को साजिश करते हैं तो गूगल आपके ऊपर एक्शन ले सकता है। फिशिंग और फेक रिव्यू इसके सबसे उदहारण हैं।

स्पैम कंटेट

स्पैम कंटेंट के मामले में भी गूगल सख्त है। जैसे कि कोई बिना किसी की मर्जी से ईमेल या कमेंट करता है तो गूगल आपके ऊपर एक्शन ले सकता है। गूगल आपको बैन कर देगा।

साउथ के इन हिल स्टेशन पर बनाएं अप्रैल में घूमने का प्लान, खूबसूरत वादियां और पहाड़ जीत मन मोह लेंगे

मैलवेयर

गूगल मैलवेयर के मामले में भी सख्त है। जैसे कि अगर आप मैलवेयर डाउनलोड करते हैं या कुछ इसी तरह का करते हैं तो गूगल आपके ऊपर बैन लगा सकता है।

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! DA, TA, HRA के आलावा इन 9 भत्तों में हुई बढ़ौतरी!

पॉलिसी का उल्लंघन

अगर आप गूगल की पॉलिसी का उल्लंघन करते हैं तो गूगल आपके ऊपर बैन लगा सकता है। जैसे कि लत भाषा, जातिगत टिप्पणी आदि पॉलिसी उल्लंघन (Policy Violation) के अंतर्गत आते हैं। ऐसे में अब आप जब भी कुछ गूगल पर सर्च करें तो इसके नियमों को ध्यान में रखकर करें।