मौसम विभाग ने MP में दी भारी बारिश की चेतावनी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा रद्द

Red Alert in MP: पिछले कुछ दिनों से देशभर के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही हैं। भारी बारिश के कारण कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के 6 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। और मध्य प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।

भारी बारिश के कारण आज MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह दौरा रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

MP में भारी बारिश के कारण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा रद्द

मौसम विभाग ने आज MP के 6 जिलों में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। और मध्य प्रदेश के 32 जिलों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम, मंडला, बैतूल, सिवनी, नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने भोपाल, सीहोर, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, ग्वालियर, मुरैना, सतना, शिवपुरी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, इंदौर, जबलपुर, डिंडोरी, टीकमगढ़, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, भिंड, श्योपुरकलां, दतिया, पन्ना, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मध्य प्रदेश में भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के कारण आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दमोह में होनेवाले दौरे का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

बरगी डैम के 15 गेट खोले गए

लगातार हो रही बारिश के चलते नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ रहा हैं। बरगी डैम में इस समय 8 हजार घन मीटर प्रति सेकंड की स्पीड से पानी भर रहा हैं। जल संसाधन विभाग के अनुसार इस डैम का जलस्तर 420.65 मीटर हो गया है। इसके जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए इस डैम के 15 गेट खोले गए हैं।

ताजा समाचार: Amrit Bharat Railway Station Yojana: MP के 34 रेलवे स्टेशनों का होगा पुन: विकास, प्रधानमंत्री करेंगे वर्चुअल भूमिपूजन

Indore की लोकप्रिय शास्त्रीय गायिका शोभा चौधरी को स्व. विष्णु दिगंबर पलुस्कर संगीत रत्न अवार्ड से किया जाएगा सम्मानित