MP Ladli Behna Yojana: मोहन यादव ने खुद बताया- क्यों हटाया गया लाड़ली बहन योजना से महिलाओं का नाम

MP Ladli Behna Yojana
MP Ladli Behna Yojana । Image Source: Google

MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य की महिलाओं के लिए एक महत्वाकाक्षीं योजना चलाई जा रही है, जिसका नाम एमपी लाड़ली बहन योजना (MP Ladli Behna Yojana) है। इस योजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के मुखयमंत्री डॉ मोहन यादव की तरफ से बड़ी बात कही गई है।

दरअसल अभी हाल ही में राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने लाड़ली बहन योजना को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर बड़ी बात कही। इस पर डॉ. मोहन यादव ने जवाब दिया है।

इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ये काम करना है जरूरी, वरना नहीं मिलेगी सैलरी

MP Ladli Behna Yojana: क्या कहा मोहन यादव ने

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पात्रता और उम्र को देखते हुए महिलाओं को लाड़ली बहन योजना का फायदा दिया जाता है। जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो जाती है उनका नाम योजना में नहीं रखा जाता है। इस तरह की महिलाओं के लिए और भी कई योजनाएं होती है, ऐसे में उन्हें उन योजनाओं का फायदा दिया जाता है।

इसे भी पढ़ें- MPESB Vacancy: महिलाओं और पुरुषों के लिए निकली बंपर भर्ती, तुरंत इस तरह करें आवेदन

कांग्रेस ने क्या किया दावा

बता दें कि राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने हाल ही में कहा था कि लाड़ली बहन योजना को लेकर सरकार हर साल महिलाओं का नाम हटा रही है। अब तक सरकार ने करीब 1,63,000 महिलाओं का नाम हटाया है।

जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर आरोप लगाया था कि सरकार ने 11 जनवरी 2024 को लगभग 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को लाड़ली बहन योजना का फायदा दिया था। इसके बाद 11 दिसंबर 2024 को सिर्फ 1 करोड़ 28 लाख महिलाओं को योजना का फायदा दिया गया था। वहीं 12 जनवरी 2025 को करीब 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं को योजना का फायदा दिया जाएगा।

इसी को लेकर मोहन यादव ने जवाब दिया कि जिन महिलाओं की उम्र 60 साल से ज्यादा हो जाती है उनका नाम योजना में नहीं रखा जाता है। इस तरह की महिलाओं के लिए और भी कई योजनाएं होती है, ऐसे में उन्हें उन योजनाओं का फायदा दिया जाता है।

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel
पिछला लेखमध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ये काम करना है जरूरी, वरना नहीं मिलेगी सैलरी
अगला लेखHMPV वायरस खतरा बढ़ा, भोपाल प्रशासन ने दिया अलर्ट, पूरी कर ली गईं ये तैयारियां
Rohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से ज्यादा हो गए हैं और राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, खेल, मनोरंजन, और व्यापार इत्यादि से जुड़ी खबरों को लिखना मेरी खूबी है। मैंने अभी कई अलग-अलग संस्थानों में काम किया है। हाल ही में ध्रुव वाणी न्यूज से जुड़ा हूं और ध्रुव वाणी पर एक सीनियर एडिटर के रूप में अलग-अलग श्रेणियों से जुड़ी ख़बरों पर काम कर रहा हूं। मेरा कार्य साफ और निष्पक्ष तरीके से खबरों को लिखना और जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाना हैं।