मच्छर घर के अंदर क्या आसपास भी नहीं फटकेंगे, सिर्फ ये रामबाण उपाय आजमा लीजिए

Mosquitoes
Mosquitoes । Image Source: Google

सर्दियों के शुरू होते ही मच्छरों (Mosquitoes) का आतंक ज्यादा शुरू हो जाता है। चाहे दिन हो या रात मच्छर हमेशा लगते रहते हैं। मच्छरों की वजह से लोगों को न दिन में चैन है और न ही रात में चैन है। लोग ठीक से सो भी नहीं पाते हैं। ऐसे में हम आपको एक सटीक उपाय बताने जा रहे हैं, इससे मच्छर घर में नहीं घुसेंगे और घर में सब लोग मच्छरों (Mosquitoes) से बचे रहेंगे। आइए जानते हैं कि इन उपायों के बारे में…

घर में लगाएं तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो मच्छरों को दूर रखते हैं। तुलसी के पौधे में एक खास खुशबू होती है, जो मच्छरों को कोसों दूर रखती है। ऐसे में तुलसी के पौधे को अपने घर के बाहर, दरवाजों या खिड़कियों के पास लगाएं। मच्छरों (Mosquitoes) के काटने पर भी तुलसी कारगर होती है।

ये हैं तुलसी के पौधे के फायदे

  1. तुलसी का पौधा मच्छरों (Mosquitoes) को घर में घुसने से रोकता है।
  2. हवा को साफ रखता है।
  3. घर में पॉजिटिविटी का मौहाल यानी सकारात्मक ऊर्जा रहती है।
  4. तनाव और चिंता कम रहती है।

इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार ने आम लोगों को दिया खास तोहफा! अब 4 फीसदी ब्याज सब्सिडी पर सबको मिलेगा घर

घर में कैसे लगाएं तुलसी का पौधा

  • सबसे पहले घर के आसपास तुलसी का पौधा लगाएं।
  • इसके बाद तुलसी के पौधे को पानी दें और जहां धूप आएं वहां पर ही पौधा होना चाहिए।
  • ध्यान रखें की तुलसी के पौधे को नियम से काटते और छांटते रहें।

इसे भी पढ़ें- एकदम आकर्षक लुक में TVS Raider और Pulsar NS 125 को टक्कर देने आ रही है Hero Classic 125 बाइक, देखें खूबियां

कैसे रख सकते हैं मच्छरों को घर से दूर

  1. नीम के पत्तों में भी ऐसे गुण होते हैं, जो मच्छरों (Mosquitoes) को घर में घुसने से रोकते हैं। ऐसे में आप घर के दरवाजों और खिड़कियों पर नीम के पत्ते रख सकते हैं।
  2. लैवेंडर के तेल में भी मच्छरों से दूर रखने का गुण होता है। ऐसे में यह तेल घर के आस-पास छिड़क सकते हैं।
  3. कीटोन में भी मच्छरों को घर में आने से रोकने का गुण होता है। ऐसे में यह तेल घर के दरवाजों और खिड़कियों में लगा सकते हैं या रख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- UPPCL: यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी! अब नहीं बनेगा गलत बिजली का बिल, विभाग ने यह नया नियम लागू किया

अब पेट्रोल भरवाने की चिंता नहीं! धड़ल्ले से चलाने के लिए सस्ते में खरीद लाइए Hero की यह धांसू बाइक, मिलता है 72 का माइलेज

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए खास खबर, 19वीं किस्त आने से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel