Most Powerful Scooter in India: स्टार्ट करते ही फर्राटा भरने लगते हैं ये पॉवरफुल स्कूटर, जानें इन सभी 5 स्कूटर्स की खूबियां

Most Powerful Scooter in India 2024
Most Powerful Scooter in India 2024 । Image Source: Google

Most Powerful Scooter in India: अगर आप स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, हम आपको यहां भारत में उपलब्ध जबरदस्त स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं। इन स्कूटर में दमदार इंजन के साथ हाईटेक फीचर्स मिलते हैं। वैसे देखा जाए तो, भारतीय बाजार में एक से एक बढ़िया स्कूटर उपलब्ध हैं।

वैसे हम यहां Most Powerful Scooter in India के बारे में बताने जा रहे हैं ये सभी परफॉरमेंस के मामले में बहुत बढ़िया हैं। ये भी सच है कि मार्केट में अक्सर लोग बढ़िया परफॉरमेंस वाले स्कूटर की ही तलाश करते हैं और इन्हें ही खरीदते हैं। चलिए आप यहां Most Powerful Scooter in India के बारे में जान लीजिए।

Most Powerful Scooter in India 2025

TVS Ntorq Race XP

TVS Ntorq Race XP
TVS Ntorq Race XP । Image Source: Google

TVS Ntorq स्कूटर भारतीय बाजार में उपलब्ध स्पोर्टी स्कूटर है। इसमें 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया है। इसे कई वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। TVS Ntorq का रेगुलर वेरिएंट 9.3 bhp की अधिकतम पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। वहीं Ntorq का Race और Race XP ट्रिम्स 10.06 bhp की अधिकतम पावर और 10.8Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

Suzuki Burgman Street 125

Suzuki Burgman Street 125
Suzuki Burgman Street 125 । Image Source: Google

सुजुकी बर्गमैन स्ट्रीट 125 भी काफी पॉवरफुल स्कूटर है। इसमें 125cc का दमदार इंजन मिलता है। यह इंजन 6,750rpm पर 8.5bhp की अधिकतम पावर और 5,500rpm पर 10 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह 111 किलोग्राम और  5.5 लीटर फ्यूल टैंक वाले इस स्कूटर की शुरूआती कीमत 96,824 रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Aprilia SXR 160

Aprilia SXR 160
Aprilia SXR 160 । Image Source: Google

अप्रिलिया SXR 160 भी बेहद पॉवरफुल स्कूटर है। इसमें 160cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, थ्री-वाल्व इंजन दिया है। यह इंजन 7,600rpm पर 10.86 bhp की अधिकतम पावर और  6,000rpm पर 11.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स जुड़ा है। Aprilia SXR 160 स्कूटर को भारतीय बाजार में 1,48,686 रुपये की कीमत (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध कराया गया है।

Yamaha Aerox 155

यामाहा एयरॉक्स भी भारतीय बाजार में बेहद पॉवरफुल स्कूटर में से एक माना जाता है। इसमें  VVA तकनीक, फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम, 1-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 8,000rpm पर 14.75 bhp की अधिकतम पावर और 13.9 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। Yamaha Aerox 155 में 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक गया है।

इसे भी पढ़ें: थोक में बिकी Hero की यह बाइक, मिलता है दमदार इंजन और जबरदस्त फीचर्स, माइलेज 80.6 kmpl का

BMW C 400 GT

BMW C 400 GT
BMW C 400 GT । Image Source: Google

पॉपुलर वाहन निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू मोटररॉड (BMW Motorrad) का स्कूटर BMW C 400 GT मार्केट में उपलब्ध है। इसे भारत में 2022 को लॉन्च किया गया था। कहा जाता है कि यह भारत का सबसे पावरफुल और महंगा पेट्रोल स्कूटर है। इस स्कूटर में 350cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 7,500rpm पर 33.5bhp की अधिकतम पावर और 5,750rpm पर 35 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

BMW C 400 GT के इंजन के साथ CVT गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 139 किमी प्रति घंटा है। यह स्कूटर सिर्फ 9.5 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। BMW C 400 GT की एक्स-शोरूम कीमत 11.25 लाख रुपये है।

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel
पिछला लेखथोक में बिकी Hero की यह बाइक, मिलता है दमदार इंजन और जबरदस्त फीचर्स, माइलेज 80.6 kmpl का
अगला लेखMahindra इलेक्ट्रिक सेगमेंट में करेगा धमाका! मार्केट में लाने वाला 2 नई इलेक्ट्रिक कार, लुक, रेंज और खूबियां सब कमाल
Rohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से ज्यादा हो गए हैं और राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय, खेल, मनोरंजन, और व्यापार इत्यादि से जुड़ी खबरों को लिखना मेरी खूबी है। मैंने अभी कई अलग-अलग संस्थानों में काम किया है। हाल ही में ध्रुव वाणी न्यूज से जुड़ा हूं और ध्रुव वाणी पर एक सीनियर एडिटर के रूप में अलग-अलग श्रेणियों से जुड़ी ख़बरों पर काम कर रहा हूं। मेरा कार्य साफ और निष्पक्ष तरीके से खबरों को लिखना और जनता के मुद्दों को सरकार तक पहुँचाना हैं।