किसानों के लिए खास प्लान, शादी करने पर विधवा महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये, CM मोहन यादव ने लिए बड़े फैसले

mp cabinet meeting maheshwar
mp cabinet meeting maheshwar । Image Source: Google

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 24 जनवरी को ऐतिहासिक नगरी महेश्वर में प्रदेश की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित की। इस बैठक में राज्य के विकास, नारी सशक्तिकरण और किसानों की समस्याओं को लेकर बड़े निर्णय लिए गए। साथ ही 17 धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की घोषणा की गई।

महिलाओं के लिए खास योजना

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने महिलाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और वित्तीय स्वतंत्रता प्रदान करने के लिए नई योजना बनाई गई है। खासतौर पर विधवा महिलाओं के लिए ‘कल्याणी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत अगर कोई विधवा महिला दूसरा विवाह करके अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहती है तो सरकार उसे 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

किसानों के लिए बिजली और पंप खरीद पर राहत

मुख्यमंत्री ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए अस्थायी पंप वाले किसानों को बिजली फ्री देने की घोषणा की। 2 लाख किसानों को 3 हॉर्स पावर से लेकर 7.5 हॉर्स पावर तक के पंप खरीदने में सरकार 90% तक की मदद करेगी। किसानों को केवल 10% राशि का भुगतान करना होगा। साथ ही स्थायी पंप वाले किसानों के लिए भी विशेष नीति बनाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें- दमदार फीचर्स और शानदार लुक्स के साथ Honda का नया 2025 एक्टिवा स्कूटर लॉन्च, देखें कीमत

भोपाल में बनेगा 180 करोड़ का नया ब्रिज

भोपाल के यातायात को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने बावड़ियाकलां क्षेत्र में 180 करोड़ रुपये की लागत से नए ब्रिज के निर्माण की घोषणा की। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या का स्थायी समाधान होगा।

17 धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर शराबबंदी

महेश्वर की बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के 17 धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का बड़ा निर्णय लिया। इन स्थलों में शराब की दुकानें बंद करने के साथ-साथ उन्हें कहीं और शिफ्ट करने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी। इसमें उज्जैन, अमरकंटक, ओंकारेश्वर, महेश्वर, चित्रकूट, ओरछा जैसे महत्वपूर्ण शहर और ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें- सपनों में भविष्य देखता है यह शख्स, पहले भी हुईं है सच, अब 2025 के लिए डरावनी भविष्यवाणियां

विशेष परिस्थितियों में कर सकेंगे मंत्री ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब विशेष परिस्थितियों में मंत्री ट्रांसफर कर सकेंगे। इससे विभागीय कार्य बिना रुकावट जारी रहेंगे। वहीं बैठक के दौरान सीएम ने बताया कि आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह समिट प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभाएगी।

Follow Dhruvvani News On Google News
Join Dhruvvani News WhatsApp Channel
Join Dhruvvani News Telegram Channel