मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल, ये प्रोग्राम शुरू करके लोगों के जीवन स्तर को सुधारेगी सरकार

MP Chief Minister mohan Yadav started Umang Shiksha Health and Wellness
MP Chief Minister mohan Yadav started । Image Source: google

मध्य प्रदेश के नागरिकों का जीवन सुधारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस’ प्रोग्राम का ऐलान किया है। इस प्रोग्राम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में सुधार लाने क काम किया जाएगा। इसके तहत हर वर्ग जैसे युवा, महिला और गरीबों की मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा…..

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रोग्राम के बारे में ऐलान करते हुए कहा कि इस प्रोग्राम से राज्य के विकास में जरूरी योगदान दिया जा सकेगा। राज्य की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकेगा। इस प्रोग्राम से शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ लोगों के सामाजिक कल्याण का काम किया जाएगा।

उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस के बारे में जानें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस’ को शुरू किया है। इस प्रोग्राम को खासतौर पर युवाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सामजिक कल्याण को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है।

इसे भी पढ़ें- MP Ladli Behna Yojana: मोहन यादव ने खुद बताया- क्यों हटाया गया लाड़ली बहन योजना से महिलाओं का नाम

उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत ये काम किए जाएंगे

शिक्षा

उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जाएगा। जैसे कि स्टूडेंट्स को ऑनलाइन प्लेटफार्म के जरिए पढ़ाने के लिए तकनीक सुविधाएं लाई जाएंगी। सरकरी स्कूलों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर किया जाएगा। स्टूडेंट्स को उनकी रूचि के मुताबिक शिक्षा दी जाएगी। ताकि भविष्य में वो सही सफलता पा सकें।

इसे भी पढ़ें- बड़वाह क्षेत्र में शासकीय और लाल स्याही जमीनो की धड़ल्ले से खरीद-फरोख्त बदस्तूर जारी, इस कार्य को दलालों के साथ मलाई खाकर कर रहें जिम्मेदार

स्वास्थ्य

उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधर किया जाएगा। जैसे कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने का काम किया जाएगा। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालों को फ्री चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी।

सामाजिक कल्याण

उमंग शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत लोगों का सामजिक कल्याण किया जाएगा। महिलाओं को मजबूत करने के लिए अलग-अलग प्रोग्राम लागू किए जाएंगे। छोटे द्योगों और कृषि क्षेत्र में रोजगार का विस्तार किया जाएगा।