हाल ही में यानी सोमवार को एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट आई, जिसमें भारत के मुख्यमंत्री की संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है, जो कि भारत की प्रति व्यक्ति आय 1 लाख 85 हजार 854 रुपये की तुलना में करीब 7.3 गुना ज्यादा है। इस हिसाब से देखें तो भारत के मुख्यमंत्रियों की व्यक्तिगत आय भी देश की औसत आय से काफी ज्यादा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के करीब 31 मुख्यमंत्रियों की कुल आय करीब 1,630 करोड़ रुपये देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हैं, जिनकी कुल संपत्ति 931 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी हैं, जिनकी संपत्ति 15 लाख रुपये है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की कुल संपत्ति 42 करोड़ रुपये है।
इसे भी पढ़ें- MP में सरकारी कर्मचारियों की होगी मौज, ताबड़तोड़ रहेंगी साल 2025 में छुट्टिया
रिपोर्ट के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू दूसरे नंबर पर आते हैं, जिनकी कुल संपत्ति 332 करोड़ रुपये है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुल 51 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे नंबर पर आते हैं। हालांकि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 18 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्री की लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 55 लाख रुपये है।
इसे भी पढ़ें- भोपाल से होकर जाने वाली 15 ट्रेनों का समय 1 जनवरी से बदलेगा, इंडियन रेलवे ने जारी की टाइमिंग लिस्ट
ADR की रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि 13 मुख्यमंत्री आपराधिक मामलों में शामिल हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, अपहरण, रिश्वतखोरी और आपराधिक धमकियां आती हैं। वहीं इनमें 10 मुख्यमंत्री गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों में शामिल हैं।
इन मुख्यमंत्रियों पर हैं इतने करोड़ की देनदारियां
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पेमा खांडू पर 180 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा देनदारियां हैं। सिद्धारमैया पर 23 करोड़ रुपये की देनदारी है। वहीं मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू 10 करोड़ रुपये से ज्यादा देनदारियां हैं।
इसे भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार देने वाली है बोनस, जल्दी जानें पूरा मामला
मार्केट में तहलका मचाएंगे Realme के दो स्मार्टफोन, दमदार परफॉरमेंस के साथ होगा वाटरप्रूफ
नए लुक और फीचर्स के साथ मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही है Hero की यह धांसू बाइक, देखें कीमत