MP Loksabha Chunav 2024: UP के सीएम MP में गरजे, कांग्रेस के बारे बोल गए कुछ ऐसा कि लोग सोचने को हुए मजबूर

वर्तमान में लोकसभा चुनाव अपने पूरे चरम पर है। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। जिसके लिए पांच मई को चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके लिए सभी राजनैतिक दल अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। प्रत्याशी संबं​धित नेता की सभा एवं रोड़ शो अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में कराने की जद्दोजहद में है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मध्यप्रदेश के अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी एवं सांसद के पक्ष में चुनावी सभा को संबो​धित किया।

मध्य प्रदेश के गुना से ग्वालियर घराने के महाराजा ज्यातिरादित्य सि​धिंया मैदान में हैं। कभी कांग्रेस से अपनी दावेदारी पेश किया करते थे लेकिन अब कमल के फूल पर सवार होकर संसद पहुंचने का सपना देख रहे हैं। गुना सीट को उनकी पारंपरिक सीट माना जाता है। लेकिन फिर भी उनकी पत्नी, बेटा एवं पार्टी के कार्यकर्ता पूरी जी जान से चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। यहां तक कि खुद महाराजा भी जनता के बीच जाकर खुद के लिए मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

शनिवार को उततर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विमान में सवार होकर भोपाल पहुंचे। भोपल पहुंचने पर उनका स्वागत मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्टेटहैंगर पर किया। योगी आदित्यनाथ यहां कुछ देर के लिए रुके और फिर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ अशोक नगर के लिए रवाना हो गए।

ताजा खबर: किसानों के गेंहू खरीद के संबंध में शासन का आया नया आदेश, आपके लिए जानना बेहद जरुरी

चुनावी जनसभा में पहुंचे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर आंदोलन को राजमाता विजयराजे सि​धिंया से जोडा। कहा राजमाता ने रामजन्म भूमि आंदोलन में अपना योगदान दिया था। कहा अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। इससे सभभी गुना वासी अपने को धन्य एवं कृतार्थ समझ रहे होंगे। वहीं कांग्रेस को औरंगजेब की संतान बताते हुए कहा जजिया कर की तरह विरासत कर लगाना चाहती है। आपके पूर्वजों द्वारा अर्जित की कई संप​त्ति को हडपने का प्लान कांग्रेस बना रही है। इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने का कार्य करें।

ताजा खबर: MP Loksabha Chunav 2024: नाम वापिसी के दौरान हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, नहीं हुआ अभी कोई फैसला