MP Weather Update: मध्यप्रदेश में इन दिनों ठंड का दौर लगातार जारी है। हालांकि कुछ जिलों में तेज ठंड से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी का प्रकोप बना हुआ है। वर्तमान में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने और उत्तर भारत की सर्द हवाओं के चलते ठंड महसूस की जा रही है। पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई जबरदस्त बर्फबारी का प्रभाव पूरे उत्तर भारत पर देखा जा रहा है, जिससे मध्यप्रदेश भी अछूता नहीं है।
MP Weather Update: पचमढ़ी से ज्यादा उमरिया में रही ठंडी
सोमवार के दिन प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान उमरिया रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिल स्टेशन के रूप में प्रसिद्ध पचमढ़ी का तापमान भी 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे यह साफ हो गया कि ठंड का असर अब भी बरकरार है।
इसे भी पढ़ें- अगले महीने से 32,500 रुपये तक महंगी होंगी इस पॉपुलर कंपनी की कारें
MP Weather Update: प्रमुख शहरों का तापमान
सोमवार को प्रमुख जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया। भोपाल में न्यूनतम 8.3 और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में न्यूनतम 6.3 और अधिकतम 25.4 डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में न्यूनतम 7.8 और अधिकतम 25.3 डिग्री सेल्सियस। रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सतना और उमरिया जैसे जिलों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इन सभी जगहों पर घने कोहरे की स्थिति नहीं बनी, जिससे दृश्यता बेहतर रही।
इसे भी पढ़ें- टैरो राशिफल: 28 जनवरी को आपकी राशि के लिए क्या कहता है भविष्य
ठंड कम होने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 48 घंटों में ठंड में कमी होने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के ऊपर जेट स्ट्रीम सक्रिय है, लेकिन अन्य कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। 29 जनवरी और 1 फरवरी को नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेंगे, जिससे हवा का रुख बदलेगा। इसी के चलते बुधवार से ठंड के असर में कमी आने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों के लिए शुष्क मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।