MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की सर्दी से परेशान राज्य के लोगों ने राहत की सांस ली है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर कम हुआ है। कई जिलों में धूप निकलने से दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हो रही है।
भीषण सर्दी से मिली राहत
प्रदेश में बीते हफ्तों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया था। लेकिन अब न्यूनतम तापमान में वृद्धि से ठंड का असर घटता दिख रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सबसे ज्यादा गर्मी खंडवा, उज्जैन, इंदौर, और मंडला में महसूस की गई, जहां तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
तापमान में हुआ बदलाव
शिवपुरी में अधिकतम तापमान 27.02 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बीते दिनों की तुलना में काफी अधिक है। दमोह में भी तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा। पिछले 24 घंटों में 8.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी ने सर्दी के तेवर को कमजोर कर दिया।
कुछ मुख्य जिलों का तापमान
रतलाम और नर्मदा पुरम में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। छिंदवाड़ा में 10, जबलपुर में 8.6, और खजुराहो में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। सतना, सिवनी, और बैतूल जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का एहसास हुआ।
मौसम विशेषज्ञों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि, 19 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी। दिन में धूप खिलने से तापमान में उछाल देखा गया। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी मौसम इसी तरह स्थिर रहेगा और ठंड का असर कम होगा।
राज्य के लोगों को मिली राहत
बीते दिनों प्रदेश में सर्दी का प्रकोप इतना अधिक था कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। अब तापमान में आई वृद्धि ने न सिर्फ जनजीवन को राहत दी है बल्कि लोग धूप का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं।