Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति ने किया उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ, कहा 140 करोड़ देशवासी हैं मेरा परिवार

President Draupadi Murmu MP Visit: आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश में उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपति ने मध्य प्रदेश के रविंद्र भवन में किया। कार्यक्रम के उद्घाटन के समय मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यपाल मंगु भाई पटेल उपस्थित थे।

यह कार्यक्रम 3 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक होगा। इस कार्यक्रम में 100 भाषाओं में 14 देशों के 575 से भी ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना दर्शाने के लिए 1000 से भी अधिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

आज भारत के राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने मध्य प्रदेश में उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 3 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए राष्ट्रपति ने कहा राष्ट्रपति का पद ग्रहण करने के बाद मेरी सबसे ज्यादा यात्रा मध्य प्रदेश में हुई हैं। यह मेरी मध्य प्रदेश की पांचवी यात्रा है।

राष्ट्रपति Draupadi Murmu ने आगे कहा आज मेरा परिवार 140 करोड़ लोगों का हैं। आज इन सबकी बोली और भाषाएं मेरी अपनी है। भारत के आदर्श है राष्ट्र प्रेम और विश्व बंधुता। हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को बचाने की कोशिश करना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा भारत में 700 से भी ज्यादा आदिवासी प्रजातियां हैं। भारत में सबसे ज्यादा आदिवासी प्रजातियां मध्य प्रदेश में पाई जाती हैं। इसलिए इस कार्यक्रम को मध्य प्रदेश में आयोजित करना तर्कसंगत है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा भारत का इतिहास हजारों साल पुराना है। ये तेरा हैं ये मेरा हैं ये सब छोटी सोच है। विशाल हृदय वाले व्यक्ति कहते हैं ये सारा विश्व मेरा हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा रोटी, कपड़ा और मकान से ही सबकुछ नहीं होता मनुष्य को मन और दिमाग की शांति भी चाहिए। मन और दिमाग को शांत संगीत और साहित्य करता हैं।

6 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मध्य प्रदेश में उत्कर्ष और उन्मेष कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम 3 अगस्त से लेकर 6 अगस्त तक होगा। इस कार्यक्रम में 100 भाषाओं में 14 देशों के 575 से भी ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा इस कार्यक्रम में एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना दर्शाने के लिए 1000 से भी अधिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।

ताजा समाचार: Kuno National Park में एक और चीते की हुई मृत्यु, अब तक इतने चीतों की जा चुकी हैं जान

MP बोर्ड ने जारी किए बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल, 10वी की परीक्षा 5 फरवरी से और 12वी की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू