भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Chunav 2024) को पूरे देश में सपन्न कराने के लिए सात चरण में मतदान होना है। पहले चरण के लिए 19 अप्रेल को मतदान होगा। जिसके लिए अधिसूचना 20 मार्च को जारी हो चुकी है। बुधवार से नामांकन शुरु हो चुके हैं। अभी पर्चा खरीदने का कार्य चल रहा है।
हालांकि, कुछ जगहों पर प्रत्याशियों ने भी नामांकन दाखिल कर दिए हैं। लेकिन राजनैतिक पार्टियों के उम्मीदवारों ने अभी तक कोई नामांकन दाखिल नहीं किया है। पहले चरण में मध्य प्रदेश की छह सीटों पर मतदान होगा। जिनमें प्रमुख रुप से शहडौल, जबलपुर, बालाघाट, सीधी, मंडला एवं छिंदवाडा है।
यहां पर अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। गुरुवार को नामांकन का दूसरा दिन है। लेकिन तीन सीटों पर अभी तक कांग्रेस से चुनाव मैदान में कोन उतरेगा इसका फैसला नहीं हो पाया है। कांग्रेस नेताओं की माने तो गुरुवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में प्रत्याशियों के नाम का ऐलान हो जाएगा।
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में लोकसभा (Lok Sabha Chunav 2024) की 29 सीटें हैं। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से 28 सांसद हैं। छिंदवाडा सीट कांग्रेस के पास है। लेकिन इस बार भाजपा पूरी 29 सीटों को जीतने का दावा कर रही है। वहीं कांग्रेस भी मैदान में बने रहने के लिए हाथ पैर मार रही है।
चर्चा है कि भाजपा को पटखनी देने के लिए कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को चुनाव में उतार सकती हैं। वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो भाजपा ने कांग्रेस पर मानसिक बढ़त हासिल कर ली है। 29 लोकसभा सीटों के लिए भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
कई औषधीय गुणों से भरपूर है यह पौधा, संजीवनी बूटी से कम समझो ना इसे, फायदे जान हैरान रह जाएंगे
प्रत्याशियों ने रुठों को मनाने के साथ ही अपना प्रचार तेज कर दिया है। वहीं कांग्रेस अभी तक 29 में से मात्र 10 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर पाई है। पहले चरण की शहडोल, जबलपुर, बालाघाट के लिए भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं हो सकी है।
PF Balance: अब आसानी से चेक करें पीएफ खाते का बैलेंस, ये रहे बेहतरीन तरीके