एमपी के चित्रकूट में तैयार किया जाएगा रामायण एक्सपीरियंस पार्क, लगाई जाएगी 151 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति

MP News
Ramayana Experience Park । Image Source: Google

MP News: एमपी सरकार ने चित्रकूट को विश्वस्तरीय धार्मिक और पर्यटन स्थल की बनाने का काम करने जा रही है। इसे लेकर 750 करोड़ रुपये का डीपीआर तैयार कर लिया  है। इस जगह का न सिर्फ विकास किया जाएगा बल्कि रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनाया जाएगा। इसमें श्रीराम की 151 फीट की प्रतिमा लगाई जाएगी। इस रामायण एक्सपीरियंस पार्क को 80 एकड़ जगह में बनाया जाएगा, जिसमें रामायण स्थानों और कई सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए करीब 750 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।

बता दें कि रामायण एक्सपीरियंस पार्क काफी भव्य और विशाल बनाया जाएगा। यह रामायण एक्सपीरियंस पार्क राजोला गांव में 80 एकड़ जमीन में बनाया जाएगा। इसके लिए करीब 100 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। वहीं भगवान राम की 151 फीट ऊंची मूर्ति बनाई जाएगी। इसके साथ ही सीता और लक्ष्मण की मूर्ति भी लगाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें- MP की अजब-गजब पुलिस, पैदल चल रहा था शख्स, पुलिस ने काट दिया चालान, जानें पूरा मामला

कैसा होगा पार्क

रामायण पार्क में थ्रीडी, फाइवडी एनिमेशन और लाइट एंड साउंड शो के साथ एक शो तैयार किया जाएगा। इस शो में रामायण की मुख्य हिस्सों को दिखाया जाएगा। जैसे कि बालकांड, श्री राम विवाह, सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन और राम-रावण युद्ध जैसे हिस्सों को आधूनिक तरीके से दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- महिला ने ऐसे बनाए करोड़ों, जीती थी लग्जरी लाइफ, जब राज खुला, तो सब हैरान रह गए

इसके आलावा आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन, गोशाला और ध्यान केंद्र को भी बनाया जाएगा। मंदाकिनी नदी के हैंगिंग ब्रिज पर रामायण काल के प्रमुख स्थलों की प्रतिकृतियों को लगाया जाएगा। वहीं  हनुमान धारा पर 3750 वर्ग मीटर क्षेत्र में मल्टी फैसिलिटी सेंटर बनाया जाएगा, जिसमें लगभग 24 करोड़ का खर्चा आएगा।

बता दें कि, तपोभूमि के संतों के लिए अध्यात्म-ध्यान लगाने के लिए भवन बनाए जाएंगे, जिसमें 1 हजार साधू संतों के रुकने की व्यवस्था रहेगी। इसके आलावा आधूनिक और सुविधाजनक कॉटेज आदि बनाए जाएंगे। साथ ही आध्यात्मिक लाइब्रेरी, हर्बल गार्डन और गोशाला का निर्माण होगा।